नया साल मनाने नैनीताल आ रहे है तो ट्रेफ़िक प्लान ज़रूर देखें

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
December 30, 2022 549 views
नया साल मनाने नैनीताल आ रहे है तो ट्रेफ़िक प्लान ज़रूर देखें सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरोवर नगरी नैनीताल में आगंतुक पर्यटकों के लिए विशेष आयोजन किए गए हैं सरोवर नगरी में ना सिर्फ प्रदेश एवं देश-विदेश से भी हजारों की संख्या में पर्यटकों का भारी संख्या में आगमन होता है। जिसको देखते हुए नैनीताल आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा एवं जाम की स्थिति का सामना ना करना पड़े इसके लिए आगामी 31st दिसंबर एवं नववर्ष 2023 के अवसर पर नैनीताल पुलिस एवं प्रशासन द्वारा ट्रैफिक प्लान बनाया गया है। नैनीताल शहर का यातायात प्लान •नैनीताल के जिन होटलों में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है और जिनकी बुकिंग है उन होटलों की पार्किंग क्षमता के अनुकूल आगंतुक पर्यटकों को बिना किसी प्रतिबंध के आने दिया जाएगा। सरोवर नगरी नैनीताल शहर में समस्त स्थाई वाहन पार्किंग की क्षमता लगभग 1200 के मध्य है अतः उक्त समस्त स्थाई पार्किंग स्थल फुल होने की स्थिति में हल्द्वानी रोड से नैनीताल आने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को रूसी बाईपास-2 की अस्थाई पार्किंग स्थल में पार्क कराया जाएगा। जहां से पर्यटकों को शटल सेवा वाहनों के माध्यम से नैनीताल लाया एवम वापस पार्किंग स्थलो तक छोड़ा जायगा। इसी प्रकार भवाली रोड से आने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को भवाली रोड मस्जिद के पास से डायवर्ट कर बाया नंबर 1 बैंड से हल्द्वानी रोड स्थित रूसी बाईपास 2 की अस्थाई पार्किंग में ही पार्क करवाकर शटल सेवा वाहनों के माध्यम से ही नैनीताल लाया जाएगा। कालाढूंगी रोड से नैनीताल आने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को रुसी बाईपास- 1 की अस्थाई नारायण नगर पार्किंग के पास पार्क कराकर पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल लाया जाएगा। आपको बता दें की कालाढूंगी रोड स्थित नारायण नगर पार्किंग रूसी 1 एवं हल्द्वानी रोड तल्लीताल स्थित रूसी 2 की अस्थाई पार्किंग मैं लगभग 5000 वाहनों को पार्क करने की क्षमता है कालाढूंगी रोड से आने वाले पर्यटक वाहनों को मल्लीताल रूसी बाईपास से डायवर्ट करते हुए तल्लीताल रूसी बायपास 2 से नंबर 1 बैंड ज्योलिकोट से कैची धाम भवाली, अल्मोड़ा एवं मुक्तेश्वर के गंतव्य को भेजा जाएगा। इसी प्रकार हल्द्वानी रोड से भीमताल, मुक्तेश्वर, भवाली, कैंची धाम मंदिर एवम अल्मोड़ा जाने वाले पर्यटक वाहनों को सर्वप्रथम एचएमटी भीमताल तिराहा से डायवर्ट एवं द्वितीय चरण में नंबर 1 बैंड ज्योलिकोट कोट से बाया मस्जिद तिराहा भवाली होते हुए भवाली, मुक्तेश्वर, कैंचीधाम मंदिर एवम अल्मोड़ा को भेजा जाएगा।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 39

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम

नैनीताल: सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम नैनीताल। सरोवर नगरी स्थित सेंट जॉन्स विद्यालय नैनीताल …
17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 50

17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित

नैनीताल: 17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित नैनीताल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के आगामी …
मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 52

मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम

नैनीताल: मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल …
नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 51

नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश

नैनीताल: नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश नैनीताल झील में सीवर …
सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी  चुनाव बहिष्कार की धमकी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 16, 2026 91

सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की धमकी

नैनीताल: भीमताल ब्लॉक के खुर्पाताल क्षेत्र के गहलना, जमीरा और सिल्मोडिया गांवों के ग्रामीण कई वर्षों से मंगोली से सिल्मोडिया होते …
कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 15, 2026 185

कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष

नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को गोवर्धन हाल में चुनाव अधिकारी रेखा त्रिवेदी की देखरेख …
फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 14, 2026 221

फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम

नैनीताल: श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित तथा दी कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रायोजन में चल रहे 30वें …
ईरान-इजरायल तनाव के बीच  प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 09, 2026 217

ईरान-इजरायल तनाव के बीच प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा

नैनीताल: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। …
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 272

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को

नैनीताल: भारत रत्न Pandit Govind Ballabh Pant की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर लोगों …
खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 252

खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

नैनीताल: खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी हल्द्वानी, 06 मार्च 2026 (सूवि)। खाड़ी देशों में …
Scroll to load more stories