नैनीताल: सात नंबर में कार खाई में गिरी
January 13, 2024
•
563 views
जनहित
उत्तराखंड: मल्लीताल के सात नंबर क्षेत्र स्थित अल्मा कॉटेज में सवेरे टैक्सी संख्या यू.के.04 टी.ए.5788 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय 33 वर्षीय मदन, 40 वर्षीय केशव, 31 वर्षीय कार में मौजूद थे।
चालक ने गाड़ी को स्टार्ट किया तो वो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि कार 20 मीटर नीचे जाकर कार एक बिजली के पोल पर टिक गई। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे। कार को गिरता देख सभी स्थानीय लोग मदद को पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकाला। इसके बाद चारों घायलों को सड़क तक ले जाया गया और दूसरी कार में बैठाकर स्थानीय बी.डी.पाण्डे अस्पताल भेज गया।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!