पार्किंग दरों में बढ़ोतरी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई नाराज़गी, अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
April 09, 2025
•
429 views
सामान्य
उत्तराखंड: पार्किंग दरों में बढ़ोतरी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई नाराज़गी, अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
नैनीताल, 9 अप्रैल 2025:
नगर पालिका परिषद नैनीताल द्वारा लेक ब्रिज पार्किंग और अन्य पार्किंग स्थलों की दरों में की गई भारी बढ़ोतरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। इस संबंध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा और पुरानी दरों को बहाल करने की मांग की।
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस बढ़ोतरी से स्थानीय व्यवसाय, टैक्सी संचालक और बेरोजगार युवाओं को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही पर्यटन व्यवसाय पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ा है, जिससे शहर की छवि धूमिल हो रही है।
ज्ञापन सौंपने वालों में भूपाल सिंह, आनन्द पांडेय, रविन्द्र परिहार, विजय जोशी, सत्येन्द्र कुमार, विशाल वर्मा समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द दरों को पूर्ववत नहीं किया गया, तो भारतीय जनता पार्टी जनहित में उग्र आंदोलन करेगी।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!