भाजपा ने आयोजित की “सेवा पखवाड़ा” कार्यशाला
September 13, 2025
•
271 views
सामान्य
उत्तराखंड: पहाड़ीज़ इन इंडिया न्यूज़ पोर्टल
भाजपा ने आयोजित की “सेवा पखवाड़ा” कार्यशाला
नैनीताल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत नगर में कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट मुख्य वक्ता रहे।
उन्होंने बताया कि 16 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के जन्मदिन पर विशेष कार्यक्रम होंगे, 17 सितंबर से सेवा पखवाड़े की शुरुआत होगी। 2 अक्टूबर तक रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता अभियान और खेल प्रतियोगिताएं होंगी। 21 सितंबर को “मोदी विकास मैराथन”, 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर आत्मनिर्भर भारत अभियान और 2 अक्टूबर को गांधी एवं दीनदयाल जयंती पर कार्यक्रम होंगे।
मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसमें आशीष बजाज, लता दफोटी, हरीश राणा, आनंद बिष्ट, अरविंद पडियार , मोहित आर्य, मारुति नंद साह, नीतू जोशी, मीरा, संतोष कुमार, गजाला कमाल, काजल आर्या, पूरन बिष्ट, मनोज जगाती, मुन्नी बिष्ट, आशा आर्य, ज्योति ढोंडियाल, मोहित लाल साह, मयंक पंत, विकाश जोशी, प्रदीप आर्य, आयुष भंडारी, प्रियांशु, युवराज सिंह करायत, भारत सिंह मेहरा, विक्रम राठौर, कुणाल, भूपेंद्र बिष्ट, राहुल नेगी, कमल, विवेक, देवेंद्र, तेज सिंह, अरुण कुमार, मोहसिन, सुनीता रावत, ममता बदानी, हेमा जोशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!