पूर्व BJP विधायक और उनके भाई ने मेयर पद से वापस लिया नामांकन
January 02, 2025
•
578 views
सामान्य
उत्तराखंड: उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। इसी बीच पूर्व बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल और उनके भाई संजय ठुकराल ने रुद्रपुर नगर निगम के मेयर पद से अपना नामांकन वापस ले लिया है।
राजकुमार ठुकराल ने इस फैसले के पीछे मुख्यमंत्री के आश्वासन का हवाला दिया है। उन्होंने बताया कि दोनों भाइयों ने पार्टी के हित में यह कदम उठाया।
गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज होकर राजकुमार ठुकराल ने बीजेपी के खिलाफ बगावत की थी, जिसके चलते उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!