नैनीताल की समस्याओं को लेकर भाजपा के मन्डल महामंत्री मुख्यमंत्री से मिले
June 02, 2023
•
387 views
पर्यटन
उत्तराखंड: भाजपा के मन्डल महामन्त्री मोहित लाल साह ने मुख्यमंत्री से मुलाक़ात कर नैनीताल की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा
उन्होंने नैनीताल नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों में बाहरी लोग रह रहे हैं। जिनके द्वारा कई सरकारी भूमियों में अवैध कब्जा किया हुआ है।ये निवास करने वाले लोग नैनीताल क्षेत्र में कई तरह के अवैध व्यापार भी कर रहे हैं जिससे शहर में भविष्य में खतरे की आशंका बनी हुई हैं। मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर कहा कि प्रशासन को आदेश कर निम्न बिन्दुओं पर कारवाई करने की मांग की
1- घोड़ा स्टैण्ड, रुकुट,चार्टन लॉज, सात नम्बर ,हरिनगर में रह रहे किराएदारों के मूल वैरिफिकेशन करवाने , पंत पार्क में फड़ लगा रहे लोगों के मूल प्रमाण पत्रों की जाँच व इन्हें दिए गए लाइसेन्सों की दुबारा जाँच करवाने तथा
नैनीताल में टैक्सी चालकों, गाइड का कार्य कर रहे लोगअवैध रूप से कार्य कर रहे हैं, जिनके लाइसेंस भी नहीं है उक्त व्यक्तियों की जाँच करवाने की कृपा करें
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!