नैनीताल:“छोटे-छोटे कदम, बड़े-बड़े सपने – फैंसी ड्रेस में दिखेगा बच्चों का जलवा”

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
September 09, 2025 218 views
नैनीताल:“छोटे-छोटे कदम, बड़े-बड़े सपने – फैंसी ड्रेस में दिखेगा बच्चों का जलवा” सामान्य
उत्तराखंड: नन्हें सितारे भरेंगे रंग “छोटे-छोटे कदम, बड़े-बड़े सपने – फैंसी ड्रेस में दिखेगा बच्चों का जलवा” नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष आभा शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि आगामी 14 सितंबर को गोवर्धन हाल में रंगारंग फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन होगा। यह प्रतियोगिता क्लब की वरिष्ठ सदस्य स्व. श्रीमती सुषमा शाह की स्मृति को समर्पित होगी। कार्यक्रम की संयोजक कविता त्रिपाठी ने बताया कि प्रतियोगिता दो चरणों में होगी। पहले चरण में 3 से 6 वर्ष तथा दूसरे चरण में 7 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे भाग लेंगे। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से शुरू होगी। नगर के प्रत्येक स्कूल से अधिकतम 10 प्रतिभागी इसमें हिस्सा ले सकेंगे। बच्चे अपनी पसंद की थीम चुनकर मंच पर प्रस्तुति देंगे। इच्छुक प्रतिभागी 89419 41261 पर संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं। कार्यक्रम के प्रायोजक संजय शाह ने बताया कि वे अपनी धर्मपत्नी स्व. सुषमा शाह की स्मृति में पिछले पाँच वर्षों से इस प्रतियोगिता का आयोजन करते आ रहे हैं और इस बार भी इसे भव्य और यादगार रूप से संपन्न किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम की सफलता को लेकर रानी शाह, रमा भट्ट, दीपिका बिनवाल, प्रेमा अधिकारी, रमा तिवारी, गीता शाह, ज्योति ढौंडियाल, दीपा पांडे, मीनाक्षी कीर्ति, विनीता पांडे, मीनू बुदुलाकोटी जीवंती भट्ट, अमिता शाह, सीमा सेठ, तुसी शाह, तनप्रीत, मानसी गर्ग, भावना शाह, वंदना जोशी, डॉ. पल्लवी, नीरू शाह, मधुमिता, मंजू बिष्ट समेत कई सदस्य उपस्थित रहे। • तारीख : 14 सितंबर 2025 • स्थान : गोवर्धन हाल, नैनीताल • आयु वर्ग : 3–6 वर्ष और 7–14 वर्ष • प्रत्येक स्कूल से अधिकतम 10 बच्चे • संपर्क : 89419 41261 • आयोजन : स्व. श्रीमती सुषमा शाह की स्मृति
नैनीताल:“छोटे-छोटे कदम, बड़े-बड़े सपने – फैंसी ड्रेस में दिखेगा बच्चों का जलवा” body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 39

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम

नैनीताल: सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम नैनीताल। सरोवर नगरी स्थित सेंट जॉन्स विद्यालय नैनीताल …
17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 50

17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित

नैनीताल: 17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित नैनीताल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के आगामी …
मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 52

मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम

नैनीताल: मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल …
नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 51

नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश

नैनीताल: नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश नैनीताल झील में सीवर …
सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी  चुनाव बहिष्कार की धमकी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 16, 2026 91

सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की धमकी

नैनीताल: भीमताल ब्लॉक के खुर्पाताल क्षेत्र के गहलना, जमीरा और सिल्मोडिया गांवों के ग्रामीण कई वर्षों से मंगोली से सिल्मोडिया होते …
कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 15, 2026 185

कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष

नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को गोवर्धन हाल में चुनाव अधिकारी रेखा त्रिवेदी की देखरेख …
फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 14, 2026 221

फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम

नैनीताल: श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित तथा दी कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रायोजन में चल रहे 30वें …
ईरान-इजरायल तनाव के बीच  प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 09, 2026 217

ईरान-इजरायल तनाव के बीच प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा

नैनीताल: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। …
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 272

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को

नैनीताल: भारत रत्न Pandit Govind Ballabh Pant की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर लोगों …
खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 252

खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

नैनीताल: खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी हल्द्वानी, 06 मार्च 2026 (सूवि)। खाड़ी देशों में …
Scroll to load more stories