भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल ने शिक्षा में दिया अनुकरणीय योगदान: डॉ. कल्पना सैनी
July 12, 2024
•
654 views
पर्यटन
उत्तराखंड: लेक सिटी वेलफेयर क्लब नैनीताल की पहल पर भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल में स्व. चमन लाल बजाज की स्मृति में ड्रेस वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय के प्रयासों की सराहना की और विद्यालय को सांसद निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
डॉ. सैनी ने विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय प्रताप भैया के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि अपने स्थापना वर्ष से ही विद्यालय उन्नति के पथ पर अग्रसर है और यहां के विद्यार्थी देश-विदेश में उच्च पदों पर कार्यरत हैं।
कार्यक्रम में कैडेट्स द्वारा मार्च पास्ट, छोलिया नृत्य और हरेला महोत्सव पर आधारित लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए, जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर स्वर्गीय चमन लाल बजाज की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा 50 विद्यार्थियों को निशुल्क ड्रेस प्रदान की गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता ने डॉ. कल्पना सैनी का स्वागत करते हुए विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में कई प्रमुख व्यक्तित्वों ने भाग लिया और विद्यालय के शिक्षकों एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रवीण सती एवं मीनाक्षी कीर्ति द्वारा किया गया।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!