सुराज दिवस के रूप में मनाया भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
December 25, 2022 327 views
सुराज दिवस के रूप में मनाया भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन जनहित
उत्तराखंड: हल्द्वानी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिवस 25 दिसम्बर को सुराज दिवस के रूप मे मनाया गया। इस अवसर पर जनपद में चौपाल लगाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारियां दी गई तथा किसानों एवं गरीब लोगों को सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं से लाभान्वित किया गया। सुराज दिवस के अवसर पर जनपद में विधानसभा रामलीला मैदान भवाली, खेल मैदान खनस्यू भीमताल, रामलीला मैदान हल्द्वानी, आदर्श इन्टर कालेज संजय नगर बिन्दुखत्ता लालकुंआ, रामलीला मैदान कालाढूगी तथा किसान इन्टर कालेज पीरूमदारा कि साथ ही विकास खण्डों व न्याय पंचायत स्तर पर चौपालों का आयोजन कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोंगो को दी गई। चौपालों के द्वारा जनप्रतिनिघियों एवं अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों मे विकास की सम्भावनों को तलाशने का कार्य किया। रामलीला मैदान हल्द्वानी में सुराज दिवस का शुभारम्भ करते हुये मेयर डा0 जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला ने कहा कि भारत के राजनैतिक इतिहास में स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी एक कुशल राजनैतिज्ञ, प्रशासक भाषाविद, कवि, पत्रकार व लेखक की पहचान रखते थे। उन्होंने कहा 25 दिसम्बर को अटल जी के जन्म दिन को सुराज दिवस के रूप में इसलिए मनाया जाता है कि सरकार की योजनाओं की जानकारी के साथ ही सरकार द्वारा लाभाविन्त लोगों को अधिक से अधिक लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा स्व0 प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी गरीबों के मसीहा थे। जनपद में सुराज दिवस के अवसर पर सभी विधानसभाओं में स्टॉल लगाकर बाल विकास विभाग द्वारा महालक्ष्मी किट, बेबी किट एवं पोषाहार किट लाभान्वितो को दिये गये। समाज कल्याण विभाग द्वारा सरकार की पेंशन योजनाओं के साथ ही गरीब बच्चों की छात्रवृत्ति के साथ ही अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा किसानों को कृषि एवं बागवानी के साथ ही किसानों को औषधि तथा बीज के बारे में विस्तृत जानकारियोें के साथ ही वितरण भी किया गया। आयुर्वेदिक एंव यूनानी विभाग द्वारा कोरोना को देखते हुये चौपालों मे आयुष रक्षा किट का वितरण किया गया। रामलीला ग्राउन्ड हल्द्वानी मे सुराज दिवस के अवसर पर महिलाओं को बाल विकास विभाग द्वारा महालक्ष्मी किट, पोषणकिट एवं बेबी किट के वितरण के साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण किया गया। इस अवसर पर कृषि, उद्यान, विद्युत, जलसंस्थान, बाल विकास, चिकित्सा विभाग, पूर्ति विभाग,राजस्व, श्रम विभाग के साथ ही स्वयंसेवी संस्थाओं ने स्टॉल लगाकर सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्टेट ऋचा सिंह, पार्षद तनमय रावत, दिनेश आर्य, नरेश सिजवाली,विनय जग्गी के साथ ही क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

पर्वतीय क्षेत्रों में निर्माण पर सख्ती, जिला विकास प्राधिकरण ने लिए कड़े फैसले जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 08, 2026 47

पर्वतीय क्षेत्रों में निर्माण पर सख्ती, जिला विकास प्राधिकरण ने लिए कड़े फैसले

हल्द्वानी: सर्किट हाउस काठगोदाम में अध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण/आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में …
श्री राम सेवक सभा के धार्मिक आयोजन, 23 जनवरी को उपनयन संस्कार धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 07, 2026 170

श्री राम सेवक सभा के धार्मिक आयोजन, 23 जनवरी को उपनयन संस्कार

नैनीताल: नैनीताल की प्राचीनतम धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था श्री राम सेवक सभा (स्थापना वर्ष 1918) विगत कई दशकों से नगर …
नैनीताल में कांग्रेस का कैंडल मार्च, अंकिता हत्याकांड में CBI जांच की मांग, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन video thumbnail
VIDEO
राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 07, 2026 164

नैनीताल में कांग्रेस का कैंडल मार्च, अंकिता हत्याकांड में CBI जांच की मांग, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

नैनीताल: नैनीताल। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर न्याय की मांग तेज हो गई है। इसी क्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और …
जनसुनवाई में भूमि विवादों और जनसमस्याओं पर आयुक्त  रहे पूरी तरह सख्त जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 03, 2026 80

जनसुनवाई में भूमि विवादों और जनसमस्याओं पर आयुक्त रहे पूरी तरह सख्त

नैनीताल: हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान आयुक्त/सचिव मा० मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनता की समस्याओं को गंभीरता …
स्थानांतरण आदेश के विरोध की पड़ी भारी कीमत, वरिष्ठ सहायक को दंड जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 02, 2026 224

स्थानांतरण आदेश के विरोध की पड़ी भारी कीमत, वरिष्ठ सहायक को दंड

नैनीताल: स्थानांतरण आदेश के विरोध में सार्वजनिक मंच से शासकीय निर्णय की आलोचना करना, कार्यालय परिसर में उग्र प्रदर्शन व नारेबाजी …
नववर्ष पर कैंची धाम  गोल्ज़यू मंदिर नयना  देवी मंदिर में  उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 01, 2026 203

नववर्ष पर कैंची धाम गोल्ज़यू मंदिर नयना देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नैनीताल: नैनीताल। नववर्ष के अवसर पर आज बाबा नीम करौली महाराज के प्रसिद्ध कैंची धाम के साथ-साथ गोल्जयू मंदिर घोड़ाखाल और …
हेडिंग: बाघ हमले में महिला की मौत पर किटोडा में उबाल, शव रखकर जताया विरोध दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Dec 31, 2025 151

हेडिंग: बाघ हमले में महिला की मौत पर किटोडा में उबाल, शव रखकर जताया विरोध

नैनीताल: पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने ओखलकाण्डा विकासखंड के किटोडा, चमोली क्षेत्र में बाघ का …
आधी रात को बीडी पांडे अस्पताल के पास आग से मचा हड़कंप, 6 वाहन जलकर खाक दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Dec 31, 2025 206

आधी रात को बीडी पांडे अस्पताल के पास आग से मचा हड़कंप, 6 वाहन जलकर खाक

नैनीताल: नैनीताल: शहर के जिला अस्पताल बीडी पांडे अस्पताल परिसर में रात 2 से 3 बजे के करीब उस समय अफरा-तफरी …
फांसी गधेरे–अयारपाटा क्षेत्र में बांज के जंगल में लगी आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Dec 31, 2025 139

फांसी गधेरे–अयारपाटा क्षेत्र में बांज के जंगल में लगी आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी

नैनीताल: मंगलवार देर सायं नैनीताल जनपद मुख्यालय के फांसी गधेरे एवं अयारपाटा क्षेत्र में बांज के जंगल में भीषण आग लगने …
शीतलहर के चलते नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों में 31 दिसंबर को स्कूल व आंगनबाड़ी बंद शिक्षा
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Dec 30, 2025 171

शीतलहर के चलते नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों में 31 दिसंबर को स्कूल व आंगनबाड़ी बंद

नैनीताल: शीतलहर के चलते नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों में 31 दिसंबर को स्कूल व आंगनबाड़ी बंद नैनीताल, 30 दिसंबर 2025। जनपद …
Scroll to load more stories