धूमधाम से मनायी जाएगी भारतरत्न गोविंद बल्लभ पंत की १३५वी जयंती

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
September 02, 2022 442 views
धूमधाम से मनायी जाएगी भारतरत्न गोविंद बल्लभ पंत की १३५वी जयंती जनहित
उत्तराखंड: 10 सितम्बर (शनिवार) को भारत रत्न, स्वतंत्रता सेनानी, पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी की 135वीं जयन्ती जनपद में धूमधाम से मनाई जायेगी, इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में जनपद के समस्त विकास खण्डों के संयोजकों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने जनपद के नगर पालिका, नगर पंचायत, नगर निगम, खण्ड विकास अधिकारी एवं लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जिन स्थलों पर पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की मूर्तियां स्थापित हैं, उन स्थानों की साफ-सफाई एवं रंगरोगन का कार्य समय से पूर्व कर लिया जाए। उन्होंने कहा पंडित जी जयन्ती जनपद मुख्यालयों के साथ ही शासकीय, अद्धशासकीय विद्यालयों, ब्लाक स्तर में पूर्व की भंाति मनायी जायेगा। उन्होंने कहा जनपद मुख्यालय के साथ ही जनपद के सभी स्थानों पर पंडित की प्रतिमां पर माल्यापर्ण किया जायेगा साथ ही पंडित जी के उल्लेखनीय योगदान पर प्रकाश डाला जायेगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जायेगा। श्री गर्ब्याल ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाए। मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद के सभी विद्यालयों के बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की जयन्ती के अवसर पर प्रतिभाग करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों को कार्यक्रम के लिए चिन्हित किया गया है उसके आसपास विद्यालयों केे बच्चे एवं शिक्षक एक ही स्थान पर प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होंने कहा इस अवसर पर स्तन्त्रतां सग्राम सेनानियों, गणमान्यों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास खण्ड स्थलों पर जहां पर पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की प्रतिमां नही है उसका आंगणन कर प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश अपर जिलाधिकारी को दिये। बैठक में पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जयन्ती कार्यक्रम के संयोजन, सहयोजक दिनेश सांगुडी, दया किशन पोखरिया, ललित भट्ट,प्रदीप बिष्ट, गोपाल रावत, मुकेश बोरा, महेश चन्द्र पंत, कैलाश जोशी, विनोद कर्नाटक के साथ ही अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल स्वरूप, तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका के अधिकारी उपस्थित थे।
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

पर्वतीय क्षेत्रों में निर्माण पर सख्ती, जिला विकास प्राधिकरण ने लिए कड़े फैसले जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 08, 2026 69

पर्वतीय क्षेत्रों में निर्माण पर सख्ती, जिला विकास प्राधिकरण ने लिए कड़े फैसले

हल्द्वानी: सर्किट हाउस काठगोदाम में अध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण/आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में …
श्री राम सेवक सभा के धार्मिक आयोजन, 23 जनवरी को उपनयन संस्कार धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 07, 2026 210

श्री राम सेवक सभा के धार्मिक आयोजन, 23 जनवरी को उपनयन संस्कार

नैनीताल: नैनीताल की प्राचीनतम धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था श्री राम सेवक सभा (स्थापना वर्ष 1918) विगत कई दशकों से नगर …
नैनीताल में कांग्रेस का कैंडल मार्च, अंकिता हत्याकांड में CBI जांच की मांग, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन video thumbnail
VIDEO
राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 07, 2026 202

नैनीताल में कांग्रेस का कैंडल मार्च, अंकिता हत्याकांड में CBI जांच की मांग, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

नैनीताल: नैनीताल। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर न्याय की मांग तेज हो गई है। इसी क्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और …
जनसुनवाई में भूमि विवादों और जनसमस्याओं पर आयुक्त  रहे पूरी तरह सख्त जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 03, 2026 94

जनसुनवाई में भूमि विवादों और जनसमस्याओं पर आयुक्त रहे पूरी तरह सख्त

नैनीताल: हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान आयुक्त/सचिव मा० मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनता की समस्याओं को गंभीरता …
स्थानांतरण आदेश के विरोध की पड़ी भारी कीमत, वरिष्ठ सहायक को दंड जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 02, 2026 242

स्थानांतरण आदेश के विरोध की पड़ी भारी कीमत, वरिष्ठ सहायक को दंड

नैनीताल: स्थानांतरण आदेश के विरोध में सार्वजनिक मंच से शासकीय निर्णय की आलोचना करना, कार्यालय परिसर में उग्र प्रदर्शन व नारेबाजी …
नववर्ष पर कैंची धाम  गोल्ज़यू मंदिर नयना  देवी मंदिर में  उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 01, 2026 223

नववर्ष पर कैंची धाम गोल्ज़यू मंदिर नयना देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नैनीताल: नैनीताल। नववर्ष के अवसर पर आज बाबा नीम करौली महाराज के प्रसिद्ध कैंची धाम के साथ-साथ गोल्जयू मंदिर घोड़ाखाल और …
हेडिंग: बाघ हमले में महिला की मौत पर किटोडा में उबाल, शव रखकर जताया विरोध दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Dec 31, 2025 169

हेडिंग: बाघ हमले में महिला की मौत पर किटोडा में उबाल, शव रखकर जताया विरोध

नैनीताल: पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने ओखलकाण्डा विकासखंड के किटोडा, चमोली क्षेत्र में बाघ का …
आधी रात को बीडी पांडे अस्पताल के पास आग से मचा हड़कंप, 6 वाहन जलकर खाक दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Dec 31, 2025 220

आधी रात को बीडी पांडे अस्पताल के पास आग से मचा हड़कंप, 6 वाहन जलकर खाक

नैनीताल: नैनीताल: शहर के जिला अस्पताल बीडी पांडे अस्पताल परिसर में रात 2 से 3 बजे के करीब उस समय अफरा-तफरी …
फांसी गधेरे–अयारपाटा क्षेत्र में बांज के जंगल में लगी आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Dec 31, 2025 153

फांसी गधेरे–अयारपाटा क्षेत्र में बांज के जंगल में लगी आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी

नैनीताल: मंगलवार देर सायं नैनीताल जनपद मुख्यालय के फांसी गधेरे एवं अयारपाटा क्षेत्र में बांज के जंगल में भीषण आग लगने …
शीतलहर के चलते नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों में 31 दिसंबर को स्कूल व आंगनबाड़ी बंद शिक्षा
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Dec 30, 2025 185

शीतलहर के चलते नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों में 31 दिसंबर को स्कूल व आंगनबाड़ी बंद

नैनीताल: शीतलहर के चलते नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों में 31 दिसंबर को स्कूल व आंगनबाड़ी बंद नैनीताल, 30 दिसंबर 2025। जनपद …
Scroll to load more stories