बीडी पांडे अस्पताल की अवैध ज़मीन पर बने २८ भवनों में लगे लाल निशान
September 12, 2023
•
382 views
पर्यटन
उत्तराखंड: बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल परिसर की ज़मीन पर अवैध घरों को मंगलवार को प्रशासन की टीम ने 28 अवैध भवनों और 1 सीडी में लाल निशान लगाकर अतिक्रमण को चिन्हित किया।
क़ानूनगो एच आर मंगाई ने बताया कि अस्पताल की 16240 स्क्वायर फ़ीट ज़मीन पर अतिक्रमण किया गया है। बीड़ी पांडे अस्पताल की बाउंड्री चिन्हित कर दी गई है साथ ही अतिक्रमणकारियों को निर्देशित किया गया है कि 20 सितंबर तक स्वयं अतिक्रमण हटा ले अन्यथा प्रशासन की ओर से कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान क़ानून गो एचआर मंगाई,पटवारी हेमचंद्र जोशी और बीड़ी पांडे अस्पताल के कर्मचारियों मौजूद रहे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!