वनभूलपुरा के लाइन नंबर ८ और १२ में प्राधिकरण ने की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही
February 02, 2023
•
458 views
सामान्य
उत्तराखंड: कमिश्नर दीपक रावत के आदेश पर आज गुरुवार को बनभूलपुरा क्षेत्र में बने अवैध निर्माणों पर कार्यवाही की जा रही है। इधर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह का कहना है कि बनभूलपुरा क्षेत्र में जूल भूमि पर बने दो अवैध निर्माणो की आज टीम के साथ मिलकर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही हैंउन्हें जेसीबी के द्वारा हटाया जा रहा है।
वनभूलपुरा में जिला विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम हल्द्वानी की टीम ने संयुक्त रूप से सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह एवं नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में बनभूलपुरा क्षेत्र के लाइन नम्बर 8 व 12 में बने दो अवैध निर्माणों पर जेसीबी एवं मज़दूरों की मदद से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है, तथा एक निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!