हल्द्वानी: प्राधिकरण ने की ८ दुकानें ध्वस्त
February 21, 2023
•
303 views
सामान्य
उत्तराखंड: हल्द्वानी में आज विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है मुख्य बाजार स्थित मटर गली में अवैध दुकानों के निर्माण को प्राधिकरण की टीम ने आज ध्वस्त किया है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में प्राधिकरण की टीम ने आज मटर गली के पास व्यायामशाला की जमीन पर अवैध तरीके से बनाई गई 8 दुकानों को ध्वस्त किया है।
सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया की ये सभी दुकानें पूरी तरह से अवैध थी जिनको तोड़ने के निर्देश दिए गए थे ।ऐसे में आज उनकी टीम ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए 8 दुकानों को ध्वस्त किया है। और आगे भी अवैध निर्माण पर इसी तरह कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!