आशा फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने चलाया पौधारोपण अभियान
July 18, 2021
•
541 views
जनहित
उत्तराखंड: आशा फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने चलाया पौधारोपण अभियान
नगर में आशा फाउंडेशन के अध्यक्ष आशा शर्मा के नेतृत्व में रविवार को संगठन के पदाधिकारियों ने बिड़ला स्कूल के ऊपर पहाड़ी मजार के पास बांझ, देवदार, तितली, सहित अन्य प्रजाति के पौधे लगाए। अध्यक्ष आशा शर्मा ने कहा वर्षा ऋतु है और भूस्खलन का खतरा ज्यादा रहता है। वृक्ष लगाकर हमें पहाड़ों को सुरक्षित करना है। और इस वर्षा ऋतु में लगभग 200 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। लगभग 50 से अधिक पौधे अलग-अलग प्रजाति के लगाए गए है। आशा फाउंडेशन जनहित में कैंसर जागरूकता, महिला के स्वास्थ संबंधित, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण बचाओ, जागरूकता अभियान पिछले कई वर्षों से चला रही है। और कोरोना संक्रमण महामारी में भी आशा फाउंडेशन द्वारा निर्धन गरीब लोगों को राशन सामग्री बांटी गई है। आज के अभियान में नीलू एलहन्स,दीपक भोलू, दीपिका शर्मा, संभव शर्मा, मंजू जोशी, सुनीता,अर्चना, राजनीतिक और कौर, किशन पालीवाल, सीमा शाह, गौरव निश्चय शर्मा, के अलावा संस्था आदि शामिल रहे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!