आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग में विद्यार्थी परिषद का शपथ ग्रहण समारोह

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
August 28, 2025 827 views
आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग में विद्यार्थी परिषद का शपथ ग्रहण समारोह सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल, 28 अगस्त आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग में बुधवार को नवनियुक्त विद्यार्थी परिषद का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल गोविंद राम जायसवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सेंचुरी पल्प एंड पेपर के उपाध्यक्ष नरेश चंद्रा और जिला खेल समन्वयक राहुल पवार उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ अतिथियों, प्रधानाचार्य प्रवेश मेहरा और प्रबंधक अवसंरचना सुरेश बाजपेई द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। इसके उपरांत मार्च पास्ट, ध्वज समारोह, नवनियुक्त परिषद सदस्यों को सैशे एवं बैज प्रदान करने और शपथ ग्रहण का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य मेहरा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रों में नेतृत्व, उत्तरदायित्व, चरित्र निर्माण और सामाजिक सेवा की भावना का विकास करेगी। उन्होंने स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। नवनियुक्त परिषद के प्रमुख पदाधिकारी • हेड बॉय – तेजस जोशी • हेड गर्ल – मनस्विनी परगाईं • डिप्टी हेड बॉय – अभिलक्ष्य कुंवर • डिप्टी हेड गर्ल – इशिका काम्बोज • खेल प्रमुख – मनस्वी खत्री • खेल उप प्रमुख – चेतिका जोशी • सांस्कृतिक प्रमुख (बालक) – काव्यांश अनु कनोजिया • सांस्कृतिक प्रमुख (बालिका) – चक्षु नैनवाल • साहित्यिक प्रमुख (हिंदी) – सुवर्णा नौटियाल • साहित्यिक प्रमुख (अंग्रेजी) – विनायक मेहरा • अनुशासन प्रमुख – आशुतोष चंद, वरुणिका पंत, दक्ष तिवारी, ऋद्धि मेहता, प्रियांशु पलारिया, राशि भाकुनी सदन प्रमुख – भास्कर सदन: देविना सांगा, दिनकर सदन: अनन्या मेहरा, दिवाकर सदन: सावित्री मेहरा, प्रभाकर सदन: मौलिक मेहता। सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और संदेश कार्यक्रम में संगीत, नृत्य, योग और ताइक्वांडो की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं। मुख्य अतिथि जायसवाल ने छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि परिषद पदाधिकारी अनुशासन और सद्व्यवहार के आदर्श प्रस्तुत करें तथा “मैं” के स्थान पर “तुम” की भावना अपनाएँ। उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में सहयोग की अपील भी की। समारोह का संचालन मान्या अग्रवाल, भव्या बुधानी और अथर्व उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु वरिष्ठ अनुभाग प्रमुख अनीता भट्ट ने सभी का आभार व्यक्त किया।
आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग में विद्यार्थी परिषद का शपथ ग्रहण समारोह body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories