२००० करोड़ की घोषणाओं पर शीघ्र होगा क्रियान्वयन, हल्द्वानी का होगा समुचित विकास

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
December 29, 2022 451 views
२००० करोड़ की घोषणाओं पर शीघ्र होगा क्रियान्वयन, हल्द्वानी का होगा समुचित विकास धर्म
उत्तराखंड: हल्द्वानी 29 दिसंबर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हल्द्वानी शहर के लिए 2000 करोड की घोषणाओं पर शीघ्र कार्य पर क्रियान्वयन होगा यह बात केन्द्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भटट ने सर्किट हाउस काठगोदाम में अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था टाटा कंसैल्टिंग इंजीनियरिंग(टीसीई) के साथ बैठक के दौरान कही। विगत वर्ष प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा शहर के विकास हेतु 2000 करोड की घोषणा के अन्तर्गत हल्द्वानी शहर के लिए सीवर, पेयजल,प्रशासनिक भवन, ग्रीन डप्लमेंट, रोड, पार्किंग,ट्रान्सपोर्ट एवं फायर एवं इमरजेंसी सर्विस हेतु डीपीआर पर तैयारियां अन्तिम चरण में हैं। मंत्री श्री भटट ने बताया कि हल्द्वानी शहर मे पेयजल एवं सीवर का डीपीआर तैयार कर प्रस्तुत कर दी गई है। जिसमें जल्द ही कार्य प्रारम्भ हो जायेगा। उन्होंने कहा शेष प्रस्तावों पर जल्द ही डीपीआर तैयार कर कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इसके लिए मंत्री भी भटट ने बैठक में अधिकारियों को डीपीआर हेतु युद्ध स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिये ताकि तीन माह के भीतर कार्य प्रारम्भ कर दिया जाए। उन्होंने कहा डीपीआर तैयार होने से हल्द्वानी का समुचित विकास होगा। इससे हल्द्वानी शहर की पेयजल, सीवर, पार्किंग, सडक आदि से शहर का समुचित विकास होगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य के जिलाधिकारी को सरकार द्वारा नोडल अधिकारी नामित किया है। बैठक में कार्यदायी टाटा कंसैल्टिंग इंजीनियरिंग कम्पनी के इंजीनियरों ने पावर प्वाइंट के माध्यम से बताया कि शहर की पेयजल व्यवस्था हेतु 835 करोड, सीवरेज हेतु 462 करोड, प्रशासनिक भवन, वेंडर जोन, सडक चौडीकरण, पार्किंग, ट्रान्सपोर्ट एवं फुटपाथ हेतु 500 करोड तथा फायर एवं इंमरजैंसी सर्विस हेतु 100 करोड का डीपीआर तैयार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पेयजल एवं सीवर का डीपीआर तैयार कर प्रस्तुत कर दी है शेष पर कार्य गतिमान है। शहर में पेयजल की समस्या के समाधान हेतु नये 11 ओवरहैड टैंक तथा 08 नये ट्यूवैल प्रस्तावित है जिससे शहर की पेयजल समस्या से निजात मिल सकेगी। इसके साथ ही शहर में वर्षाकाल में नैनीताल रोड व कालाढूगी रोड के अलावा अन्य स्थानों मे जलभराव का ड्रेनेज प्लान भी प्रस्तावित है। इसके साथ ही रोड कनेक्टिविटी, पर्वतीय क्षेत्रों के लिए अलग से बस स्टेशन,आडिटोरियम बनाया जायेगा। मंत्री श्री भटट ने बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री की घोषणा के अन्तर्गत तीन माह के भीतर सभी प्रस्तावों की डीपीआर तैयार कर कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा जल्द ही जनता को हल्द्वानी का विकास धरातल पर दिखेगा और हल्द्वानी शहर हाईटेक शहर के रूप में शुमार होगा। बैठक में उच्चशिक्षा मंत्री धनसिंह रावत, मेयर डा0 जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, लक्ष्मण सिंह खाती के साथ ही जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भटट,प्रभागीय वनाधिकारी वैभव कुमार, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय,अधिशासी अभियंता पेयजल अशोक कुमार कटारिया, सिचाई केएस बिष्ट,एआरटीओ विमल पाण्डे, टाटा कम्पनी के दीपांकर दत्ता,उर्मिला अधिकारी,हिमांशु टंडन के साथ ही एडीबी के अधिकारी उपस्थित थे।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories