युवती की मौत के बाद आक्रोशित लोगो ने शव को लेकर खुटानी में लगाया जाम
December 20, 2023
•
550 views
सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल। भीमताल के अलचौना के ताड़ा गांव में मंगलवार की शाम बाघ का निवाला बनी निकिता शर्मा की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को लेकर खुटानी चौराहे पर जाम लगा दिया। युवती की मौत के बाद से ग्रामीणों और परिजनों में वन विभाग और जिला प्रशासन के लिए आक्रोश था।
बुधवार की सुबह नाराज लोगों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। विधायक राम सिंह कैड़ा के समझाने पर भी ग्रामीण मानने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों को मानने में पुलिस के अधिकारी लगे हुए हैं लेकिन ग्रामीण सुनने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों का उग्र विरोध देख वन विभाग के कन्जवेटर और डीएफओ ग्रामीणों को सामने तक नहीं आए।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!