भवाली-अल्मोड़ा नेशनल हाइवे पर बाइपास के लिए पुल का निर्माण कार्य शुरू

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 15, 2024 604 views
भवाली-अल्मोड़ा नेशनल हाइवे पर बाइपास के लिए पुल का निर्माण कार्य शुरू सामान्य
उत्तराखंड: भवाली। भवाली नगर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए भवाली- अल्मोड़ा नेशनल हाइवे पर बाइपास के लिए पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। अस्थाई खंड लोनिवि भवाली को भवाली बाईपास के लिए उततराखंड शासन से 5 करोड़ 47 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। अब बाइपास के लिए बनने वाले टू लाइन पुल के निर्माण कार्य के शुरू होने से भवाली नगर में जाम की समस्या से निजाद मिलने की उम्मीद है। भवाली नगर व नगर से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब खुशी की लहर है। उल्लेखनीय है कि कुमाऊं के मुख्य द्वार भवाली नगर को जाम की समस्या से निजाद दिलाने पूर्व मुख्यमंत्री स्व नारायण दत्त तिवारी ने वर्ष 2005-06 में बतौर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भवाली बाई पास के निर्माण की घोषणा की गयी थी। जिसके लिए टोकम मनी के रूप में धनराशि भी स्वीकृत की गयी थी। भवाली बाई पास का निर्माण दो पार्ट में होना था जिसमें प्रथम पार्ट में भवाली सैनिटोरियम से भीमताल मार्ग की ओर नैनीबैड के समीप भवाली नगर के बाहर से बाईपास कटान कर मार्ग निर्माण होना थो वहीं द्वितीय पार्ट में सैनिटोरियम गेट के समीप से नगर के बाहर से अल्मोड़ा एन एच मार्ग में भवाली शमशान घाट के समीप ये बाई पास मोटर मार्ग का निर्माण करते हुए पुलिया निर्माण के साथ ये एन एच मार्ग अल्मोड़ा मार्ग में जुडना था। विभागीय कार्यवाही के चलते बीते दो दशक के कछुवा गति से ये कार्य चल रहा था। बीते 4 सालों से यातायात के चलते भवाली भीमताल मार्ग में बढ़ते यातायात के बढ़ते दबाव व दिन भर जाम की समस्या को देखते हुए जिला व प्रदेश शासन के भवाली बाई पास की महत्ता को देखते हुए ओर नगर पालिका बोर्ड द्वारा जनपद के विकास योजना की हर बैठक में भवाली बाई पास के निर्माण की मांग को उठाये जाने व निवर्तमान भवाली नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा द्वारा क्षेत्रीय सांसद/विधायक के साथ ही लोक निर्माण सचिव से पत्रचार व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व लोनिवि सचिव पंकज पांडेय से लगातार सचिवालय में जाकर व्यक्तिगत रूप से जनहित में भवाली बाई पास के निर्माण को यशाशीघ्र पूर्ण करने के निवेदन व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हर माह भवाली बाई की समीक्षा के चलते जहां इसके पूर्ण निर्माण के लिए धनराशि की स्वीकृति प्रदान कर धरातल पर पुनः कार्य शुरू करवाया गया। भवाली बाई पास के लिए अल्मोडा एन एच पर 5 करोड 47 लाख की स्वीकृति के साथ धरातल पर कार्य शुरू होने से लोगों में भवाली बाई पास निर्माण की आस जगने लगी है। भवाली बाई पास पुल का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तेजी से शुरू कर दिया गया है। 5 करोड़ 47 लाख का ये पुल भवाली सैनिटोरियम बाई पास सड़क को भवाली अल्मोड़ा एन एच मार्ग में श्मशान घाट भवाली के समीप जोड़ेगा। 30 मीटर स्पान का एक क्लास का ये ये टू लेन पुल होगा। जिसका निर्माण 12 माह में पूर्ण हो जायेगा।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 34

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम

नैनीताल: सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम नैनीताल। सरोवर नगरी स्थित सेंट जॉन्स विद्यालय नैनीताल …
17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 50

17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित

नैनीताल: 17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित नैनीताल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के आगामी …
मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 52

मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम

नैनीताल: मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल …
नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 51

नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश

नैनीताल: नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश नैनीताल झील में सीवर …
सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी  चुनाव बहिष्कार की धमकी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 16, 2026 91

सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की धमकी

नैनीताल: भीमताल ब्लॉक के खुर्पाताल क्षेत्र के गहलना, जमीरा और सिल्मोडिया गांवों के ग्रामीण कई वर्षों से मंगोली से सिल्मोडिया होते …
कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 15, 2026 185

कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष

नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को गोवर्धन हाल में चुनाव अधिकारी रेखा त्रिवेदी की देखरेख …
फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 14, 2026 221

फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम

नैनीताल: श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित तथा दी कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रायोजन में चल रहे 30वें …
ईरान-इजरायल तनाव के बीच  प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 09, 2026 217

ईरान-इजरायल तनाव के बीच प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा

नैनीताल: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। …
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 272

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को

नैनीताल: भारत रत्न Pandit Govind Ballabh Pant की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर लोगों …
खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 252

खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

नैनीताल: खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी हल्द्वानी, 06 मार्च 2026 (सूवि)। खाड़ी देशों में …
Scroll to load more stories