अभिनेत्री कंगना रनौत हिमाचल के मंडी से लड़ेगी चुनाव
March 24, 2024
•
405 views
सामान्य
उत्तराखंड: - भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में ।।। उम्मीदवारों को टिकट मिली है. पीलीभीत से बीजेपी नेता वरुण गांधी को पार्टी ने इस बार ड्रॉप किया है. वहीं, पार्टी ने इस बार कंगना रनौत और अरुण गोविल जैसे चौंकाने वाले नाम भी बतौर उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं.
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने रविवार को उम्मीदवारों की अपनी पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है. इस बार लिस्ट में सबसे बड़ा नाम उम्मीदवारी के तौर पर जो सामने आया है वह फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का है. पार्टी ने उन्हें हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा है. इसके अलावा टीवी के सुपरहिट श्रीराम अरुण गोविल भी चुनावी रण में उतरेंगे. उन्हें पार्टी ने मेरठ लोकसभा सीट से उतारा है. वहीं इस लिस्ट में जिस बड़े उम्मीदवार का पत्ता कटा है, वह वरुण गांधी हैं, जिन्हें इस बार पीलीभीत से पार्टी ने ड्रॉप कर दिया है.
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!