गालीबाज मंत्री की बर्खास्तगी की मांग तेज, 10 मार्च को सड़कों पर उतरेंगे आंदोलनकारी

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
March 07, 2025 464 views
गालीबाज मंत्री की बर्खास्तगी की मांग तेज, 10 मार्च को सड़कों पर उतरेंगे आंदोलनकारी सामान्य
उत्तराखंड: राज्य आंदोलनकारियों का विरोध, 10 मार्च को करेंगे प्रदर्शन नैनीताल, 7 मार्च 2025: उत्तराखंड की अस्मिता और स्वाभिमान पर चोट करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा—इसी संकल्प के साथ राज्य आंदोलनकारियों ने गालीबाज कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को बर्खास्त करने की मांग तेज कर दी है। इस मुद्दे पर 10 मार्च, सोमवार को प्रदेशभर में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है। खुर्पाताल लेक इन, नैनीताल में राज्य आंदोलनकारी इंद्र सिंह मनराल की अध्यक्षता और पान सिंह सिजवाली के संचालन में बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि विधानसभा में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा असंसदीय भाषा का उपयोग पूरे उत्तराखंड को शर्मसार करने वाला कृत्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और भाजपा अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही, जिससे जनता आहत और आक्रोशित है। बैठक में राज्य आंदोलनकारियों के लिए आरक्षण, सम्मान राशि और पेंशन में हो रही विसंगतियों को दूर करने, साथ ही छूटे हुए आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की मांग उठाई गई। इसके अलावा, प्रदेश के सभी संगठनों को एक मंच पर लाने के लिए एक समिति गठित करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट, कंचन चंदोला, लक्ष्मी नारायण लोहनी, पान सिंह रौतेला, लीला बोरा, योगेश सती, राजेंद्र खुल्बै, चंद्रशेखर जोशी, बृजमोहन सिजवाली, मनमोहन सिंह कनवाल, कमलेश चंद्र पांडे, महेश चंद्र जोशी, दीवान सिंह कनवाल, हीरा सिंह बिष्ट, गिरीश चंद्र जोशी, वीरेंद्र चंद्र जोशी, हेम पाठक, संजय सिंह विष्ट, मुनीर आलम, जगदीश चंद्र तिवारी, पीतांबर तिवारी, हरेंद्र सिंह बिष्ट, दीप चंद्र तिवारी, नरेंद्र सिंह बिष्ट, हेमचंद्र वारियाल, महेश पंत, भगवान पाठक, मुकुल कांडपाल, देवेंद्र विष्ट और प्रदीप अनरिया समेत कई आंदोलनकारी मौजूद रहे। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि अगर सरकार ने इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की तो वे और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। अब देखना होगा कि सरकार इस विरोध पर क्या रुख अपनाती है।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories