माणा में भारी हिमस्खलन, 55 मजदूर फंसे, 33 सुरक्षित निकाले गए

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
March 01, 2025 279 views
माणा में भारी हिमस्खलन, 55 मजदूर फंसे, 33 सुरक्षित निकाले गए सामान्य
उत्तराखंड: माणा में भारी हिमस्खलन, 55 मजदूर फंसे, 33 सुरक्षित निकाले गए हादसा सुबह 6:30 बजे, 22 मजदूरों की तलाश जारी उत्तराखंड के माणा गांव के पास कुबेर पर्वत से हुए भारी हिमस्खलन में मजदूरों के कैंप (कंटेनर) के ऊपर बर्फ गिरने से 55 मजदूर और ऑपरेटर फंस गए। हादसा शुक्रवार सुबह 6:30 बजे हुआ। रेस्क्यू ऑपरेशन: अब तक 33 मजदूर सुरक्षित सेना और आईटीबीपी की टीमों ने शाम 5 बजे तक 33 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया, जबकि 22 मजदूर अभी भी लापता हैं। लेकिन तेज बर्फबारी और आठ फीट तक बर्फ जमने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा। अब शनिवार सुबह मौसम साफ होने पर फिर से अभियान शुरू किया जाएगा। रेस्क्यू टीमों की तैनाती जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि गढ़वाल स्काउट, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें ज्योतिर्मठ से रवाना हो गई हैं। लेकिन लामबगड़ से आगे एक फीट तक बर्फ होने के कारण वाहन नहीं जा पा रहे, जिससे टीमें पैदल ही पहुंच रही हैं और बर्फ हटाने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल किया जा रहा है। हाईवे चौड़ीकरण कार्य में लगे थे मजदूर माणा गांव से माणा पास तक हाईवे के सुधारीकरण और चौड़ीकरण का कार्य पिछले दो वर्षों से चल रहा है। यह कार्य बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) द्वारा एक प्राइवेट फर्म को सौंपा गया है, जिसे 3 अक्टूबर 2027 तक पूरा किया जाना है। मजदूर इसी परियोजना के तहत काम कर रहे थे। कंटेनर में रह रहे थे मजदूर भारी बर्फबारी के कारण मजदूर दो दिनों से कंटेनर में ही ठहरे हुए थे। हिमस्खलन के तुरंत बाद आईटीबीपी और सेना के जवान मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू कर दिया। तेज बर्फबारी के चलते रेस्क्यू रोका गया चमोली के डीएम संदीप तिवारी ने बताया कि भीषण बर्फबारी के कारण आईटीबीपी ने फिलहाल रेस्क्यू रोक दिया है। जवान माणा गांव स्थित कैंप में लौट गए हैं। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया। शनिवार सुबह फिर शुरू होगा बचाव अभियान अब सभी की निगाहें शनिवार सुबह मौसम सामान्य होने पर फिर से शुरू होने वाले रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हैं।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 36

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम

नैनीताल: सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम नैनीताल। सरोवर नगरी स्थित सेंट जॉन्स विद्यालय नैनीताल …
17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 50

17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित

नैनीताल: 17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित नैनीताल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के आगामी …
मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 52

मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम

नैनीताल: मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल …
नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 51

नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश

नैनीताल: नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश नैनीताल झील में सीवर …
सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी  चुनाव बहिष्कार की धमकी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 16, 2026 91

सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की धमकी

नैनीताल: भीमताल ब्लॉक के खुर्पाताल क्षेत्र के गहलना, जमीरा और सिल्मोडिया गांवों के ग्रामीण कई वर्षों से मंगोली से सिल्मोडिया होते …
कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 15, 2026 185

कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष

नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को गोवर्धन हाल में चुनाव अधिकारी रेखा त्रिवेदी की देखरेख …
फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 14, 2026 221

फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम

नैनीताल: श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित तथा दी कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रायोजन में चल रहे 30वें …
ईरान-इजरायल तनाव के बीच  प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 09, 2026 217

ईरान-इजरायल तनाव के बीच प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा

नैनीताल: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। …
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 272

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को

नैनीताल: भारत रत्न Pandit Govind Ballabh Pant की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर लोगों …
खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 252

खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

नैनीताल: खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी हल्द्वानी, 06 मार्च 2026 (सूवि)। खाड़ी देशों में …
Scroll to load more stories