कैंची मेला: शटल सेवा में १०० बस व ५०० छोटे वाहन चलेंगे, फोटोग्राफी - वीडियोग्राफी में रहेगा प्रतिबंध

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 10, 2024 618 views
कैंची मेला: शटल सेवा में १०० बस व ५०० छोटे वाहन चलेंगे, फोटोग्राफी - वीडियोग्राफी में रहेगा प्रतिबंध जनहित
उत्तराखंड: नैनीताल 10 जून 15 जून को कैंचीधाम भवाली में आयोजित होने वाले मेले की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में सोमवार को मण्डलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में नैनीताल क्लब सभागार में बैठक का आयोजन किया। आयुक्त दीपक रावत ने बैठक कैंची महोत्सव के लिए पार्किंग, स्वास्थ्य सुविधा, बिजली- पानी, यातायात,शटल सेवा आदि की विस्तृत जानकारी ली। आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि मेले के दौरान यदि किसी की अचानक ज्यादा तबियत बिगड़ जाती है। या प्राथमिक उपचार के बाद किसी मरीज को हायर सेंटर भेजा जाता है। ऐसे मरीज को हेली सेवा के माध्यम से हायर सेंटर भेजा जाएगा। कोश्याकुटोली एसडीएम बिपिन चंद्र पंत ने बताया कि मंदिर परिसर आस पास हॉर्न,प्लास्टिक का प्रयोग धूम्रपान, तम्बाकू, सोशल मीडिया, फोटोग्राफी - वीडियोग्राफी,कैंची धाम से भवाली के मध्य फड़ खोखा संचालन, कैंची धाम से भवाली के मध्य में मार्ग- किनारे विभिन्न संगठनों / व्यक्तियों द्वारा निःशुल्क खाद्य एवम् पेय पदार्थों के वितरण पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। बताया कि भवाली और गरमपानी में पार्किंग के लिए 14 स्थलों को चिह्नित किया गया।जिसमें 15 सौ अधिक छोटे बड़े वाहन पार्क हो सकते हैं। बताया कि भवाली, भीमताल, हल्द्वानी से आने वाले वाहनों को नैनीबैंड बाई पास , भवाली मैदान, रानीखेत रोड में पार्क किया जाएगा। जबकि नैनीताल, ज्योलीकोट आदि इलाकों से आने वाले वाहनों को मस्जिद तिराहा, सेनिटोरियम बाई पास में पार्क की जाएगी, शटल सेवा से कैंची को भेजा जाएगा। साथ ही गरमपानी, रानीखेत, अल्मोड़ा से आने वाले वाहनों को गरम पानी में पार्किंग, वहां पनीराम के ढाबे तक शटल के माध्यम से भेजा जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षण पी एन मीणा ने बताया कि पार्किंग स्थलों को दस जोन में बांटा गया है। साथ ही मंदिर परिसर में 100 मीटर में बैरेकेट लगाए गए हैं, जिसे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना नहीं करने पड़े। बताया कि हल्द्वानी से अल्मोड़ा, रानीखेत या मैदानी इलाकों में आने जाने वाले वाहनों को वाया रामगढ-क्वारब से भेजे जाएंगे, जबकि पिथौरागढ़ आने जाने वाले वाहनों को व वाया खुटानी, पदमपुरी मार्ग से आवाजाही करेंगे। बताया कि भवाली और गरमपानी से शटल के लिए करीब 100 से अधिक बसें, 500 छोटे वाहनों की व्यवस्था की है। आयुक्त दीपक ने कहा कि भवाली की पार्किंग फुल होने की स्थिति पर भीमताल,हल्द्वानी से शटल सेवा चलाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि इस बार मार्गों में विभिन्न संगठनों -व्यक्तियों द्वारा निःशुल्क खाद्य एवम् पेय पदार्थों के वितरण पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।जिस पर आयुक्त ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यकर्ताओं, संगठनों जो निशुल्क,खाद्य-पेय पदार्थों के वितरण करना चाहते हैं,वो पार्किंग स्थल में खाद्य-पेय पदार्थ वितरण कर सकते हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि पार्किंग स्थल में भक्तों के खान पान के लिए फूड वैन आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि सभी पार्किंग स्थलों में विद्युत की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका भवाली को कैंची धाम मार्ग में पर्यावरण मित्रों की तैनाती सुनिश्चित करने की बात कही। बैठक में डीआईजी योगेंद्र रावत, एसएसपी पीएन मीणा, एडीएम शिव चरण द्विवेदी समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories