चेकिंग अभियान में ओवरस्पीड के 38 वाहनों का चालान, 5 वाहन सीज
October 06, 2024
•
316 views
सामान्य
उत्तराखंड: ओवरस्पीड में 38 वाहनों के चालान
परिवहन विभाग द्वारा हल्द्वानी-रुद्रपुर और कालाढूंगी मार्ग पर किए गए चेकिंग अभियान के दौरान 57 वाहनों का चालान किया गया, जिसमें से 38 वाहन ओवरस्पीड में पाए गए। इस अभियान में 05 वाहनों को सीज भी किया गया। इसके अलावा, परमिट शर्तों का उल्लंघन, फिटनेस, ओवरलोडिंग, कर, रिफ्लेक्टर और नंबर प्लेट से संबंधित नियमों का पालन न करने वाले वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई की गई। इस चेकिंग में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी जितेंद्र, परिवहन सहायक निरीक्षक रामचंद्र पवार, और आरसी रावत शामिल थे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!