27 मार्च से 4 अप्रैल तक 3 दिन ही खुलेंगे बैंक
March 20, 2021
•
1,038 views
सामान्य
उत्तराखंड: 27 मार्च, 28 मार्च और 29 मार्च को लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। 27 मार्च 2021 को माह का चौथा शनिवार है। 28 मार्च 2021 को रविवार है। इसलिए एन दो तारीखों को देश के सभी राज्य में बैंक बंद होंगे। 29 मार्च 2021 को होली के अवसर पर बैंक बंद होंगे। 31 मार्च की छुट्टी नहीं है लेकिन इस दिन ग्राहकों की सभी सेवाओं पर बैंक ध्यान नहीं देते क्योंकि यह वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन है।
इसके बाद एक अप्रैल को बैंकों की लेखाबंदी के चलते फिर से अवकाश रहेगा। दो अप्रैल 2021 को गुड फ्राइडे की वजह से अवकाश है। इसलिए इस दिन भी बैंक बंद होंगे। इसके बाद तीन अप्रैल 2021 को सभी बैंक खुले रहेंगे। चार अप्रैल को रविवार है। इसलिए फिर से बैंकों में छुट्टी होगी।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!