बंद हो गएदो हज़ार के नोट ,२३ मई से ३० सितंबर तक बैंको से बदल सकते है नोट

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 19, 2023 453 views
बंद हो गएदो हज़ार के नोट ,२३ मई से ३० सितंबर तक बैंको से बदल सकते है नोट सामान्य
उत्तराखंड: नई दिल्ली : आरबीआई ने कहा है कि अब 2,000 रुपये के नोट सर्कुलेशन से बाहर हो गए हैं। लेकिन अगर आपके पास हैं, तो बैंक में जाकर बदलवाना होगा। आप बैंक में जाकर इन नोटों को बदलवा सकते हैं। आरबीआई ने शुक्रवार को एक रिलीज में बताया कि दो हजार रुपये का नोट को सर्कुलेशन से वापस ले लिया गया है। लेकिन यह लीगल टेंडर बना रहेगा। 2,000 रुपये का यह नोट नवंबर 2016 में लाया गया था। आप 23 मई से बैंकों में जाकर इन नोटों को बदलवा सकते हैं। एक बार में सिर्फ 20,000 रुपये ही बदलवाए जा सकेंगे। इन नोटों को आप 30 सितंबर तक बदलवा सकेंगे। तब तक आप इन नोटों से मार्केट में खरीद-फरोख्त कर सकते हैं। दो हजार रुपये के नोट को आरबीआई एक्ट 1934 के सेक्शन 24 (1) के तहत लाया गया था। पुराने 500 और 1000 रुपये को नोटों के बंद होने के बाद करेंसी रिक्वायरमेंट के चलते इन नोटो को लाया गया था। दो हजार रुपये को लाने का उद्देश्य दूसरे नोट पर्याप्त मात्रा में बाजार में आने के बाद खत्म हो गया था। इसलिए 2,000 रुपये के नोट्की प्रिंटिंग 2018-19 में बंद कर दी गई थीं। आरबीआई ने कहा है कि लोग 2 हजार रुपये के नोट अपने बैंक अकाउंट में जमा करा सकते हैं। या फिर वे बैंक में जाकर इन नोटों को बदलवा भी सकते हैं। इन्हें बिना किसी प्रतिबंध के सामान्य तरीके से ही बैंकों में जमा कराया जा सकता है। 2,000 रुपये के नोटों को 23 मई, 2023 से बैंकों में जाकर आप बदलवा सकते हैं। हालांकि, परिचालन सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आरबीआई ने कहा है कि एक बार में 20,000 रुपये ही जमा कराए जा सकते हैं। आप एक निश्चित अवधि तक ही इन 2 हजार रुपये के नोट्स को बदलवा सकते हैं। आरबीआई के अनुसार, सभी बैंक 30 सितंबर, 2023 तक 2 हजार रुपये के नोट को बदलेंगे। अर्थात आप 30 सितंबर, 2023 तक इन नोटों को बैंक में जमा करा सकते हैं या बदलवा सकते हैं
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories