११ साल के बच्चे को गुलदार ने बनाया निवाला
February 04, 2024
•
545 views
जनहित
उत्तराखंड: पौड़ी जिले के विकास खंड खिर्मू के ग्राम पंचायत ग्वाड़ में एक 11 साल के बच्चे को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। गोशाला के समीप कुछ बच्चे कंचे खेल रहे थे। इसी दौरान एक गोली कुछ दूर चली गई।अंकित सिंह (11) पुत्र राकेश सिंह गोली लेने गया। तभी झाड़ी में घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। साथी बच्चों के शोर मचाने पर परिजन भी पहुंचे और घायल को बेस अस्पताल श्रीनगर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।हादसे के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!