मंडलायुक्त का जनता दरबार, मौक़े पर वापस दिलवाये बयाने के १ लाख ६० हज़ार

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 27, 2023 399 views
मंडलायुक्त का जनता दरबार, मौक़े पर वापस दिलवाये बयाने के १ लाख ६० हज़ार सामान्य
उत्तराखंड: हल्द्वानी मण्डलायुक्त श्री दीपक रावत के शनिवार को जनता दरबार में फरियादियों द्वारा मुख्यतयाः पेयजल, सडक, पेंशन, भूमि, अतिक्रमण,विद्युत आदि की समस्या से सम्बन्धित शिकायतें दर्ज हुई, दर्ज शिकायतों का आयुक्त श्री रावत द्वारा समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण किया। जनता दरबार में अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद के सम्बन्ध में आई जिसका आयुक्त ने राजस्व निरीक्षक, भूमि विक्रेता एवं क्रेता के साथ संवाद कर अधिकांश भूमि विवादों का मौके पर ही समाधान किया। आयुक्त ने मण्डल के सभी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि किसी भी प्रकार के प्रोजेक्ट हेतु स्टीमेट बनाता है तो उसमें सभी विभाग के अधिकारियों को सर्वे कर सारी आवश्यकतायें को जोड दिया जाए ताकि भविष्य में होने वाली परेशानियों से बचा जा सके। जनता दरबार में आयुक्त ने पाया कि विभागीय पटल मे भूमि विनीयमितीकरण के साथ ही अन्य कार्य जनता के काफी दिनों से लम्बित होने को गम्भीरता से लिया है। उन्होने मण्डल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि आमजनमानस के कार्य समय से पूर्ण किये जायें इसके लिए नियमित कार्योलयों के पटल का निरीक्षण किया जाए ताकि जनता के कार्य समयावधि में पूर्ण हो सके। बीएसएफ में कार्यरत (एएसआई) दयाल चन्द्र लोहनी निवासी जैती अल्मोडा ने हल्द्वानी कमलुवागांजा में एक प्लाट लिया था जिसका उन्होने बयाना के 2 लाख दिया था लेकिन किसी कारण वश लोहनी तय समयसीमा में रजिस्ट्री नही कर पाये। प्रापर्टी डीलर से धनराशि मांगने पर केवल 40 हजार दिये गये बांकी 1.60 लाख की धनराशि नही दी गई।जिस पर आयुक्त ने प्रापर्टी डीलर सचिन सामंत को दरबार में बुलाकर वार्ता कर अवशेष धनराशि 1.6 लाख मौके पर दयाल चन्द्र लोहनी को वापस दिलाई गई, (एएसआई) दयाल चन्द्र लोहनी ने आयुक्त का धन्यवाद किया। डायनामिक सिटी कालोनाइजर रूद्रपुर द्वारा लगभग 47 एकड में कालोनी का निर्माण किया गया जिसमें वर्तमान में 100 परिवार निवास करते है। कालोनी में निवास कर रहे दर्जभर भर लोगों ने कहा कि कालोनाइजर के नक्शे के अनुसार कालोनी में सीवर लाईन,7 पार्क, स्ट्रीट लाईट एवं एक स्कूल के साथ ही कालोनी में ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्था कालोनाइजर द्वारा दी जायेगी। लेकिन कालोनाइजर ने वर्तमान में 7 पार्क के स्थान पर सिर्फ 6 पार्क बनाये है साथ ही एक स्कूल भी मानचित्र के अनुसार बनाना था जो कि वर्तमान तक नही बना है। इसके साथ कालोनी में ड्रेनेज सिस्टम का कोई कार्य नहीं किया गया तथा स्ट्रीट लाईट भी नही लगाई है। जिस पर आयुक्त ने गम्भीरता से लेते हुये डायनामिक के प्रोजेक्ट मैनेजर को कडी फटकार लगाई। आयुक्त ने कहा सीवर लाईन, स्ट्रीट लाईट, पार्क का कार्य 20 श्रमिक प्रतिदिन लगाकर कार्य पूर्ण करें। उन्होंने कहा जिस स्थान पर स्कूल को भूमि आंवटित की गई है उस स्थान पर बोर्ड लगाया जाए। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर को नसीहत देते हुये कहा कि कार्यो में कोताही होने पर कठोर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। इसके साथ ही हल्दूचौड क्षेत्र के लोगों ने बताया कि हल्दूचौड गेट से जो खनन सामग्री वाहनों द्वारा लाई जाती है मार्ग में धूल आने के कारण आम जनजीवन प्रदूषित होता है। क्षेत्र के लोगों ने इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की। जिस पर आयुक्त ने मौके पर आये वन विभाग के डीएलएम को निर्देश दिये कि प्रतिदिन मार्ग मंे जल का छिडकाव करने के निर्देश दिये। जनता दरबार में शोभा देवी ने विद्युत कनैक्शन लगाने,शिवराज सिंह ग्राम जसपुर ने दाखिल खारिज कराने की मांग की। जनता दरबार में बहुतायत संख्या में भूमि सम्बन्धी विवाद आये जिनका आयुक्त ने अधिकांश समस्या का मौके पर निदान किया।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 39

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम

नैनीताल: सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम नैनीताल। सरोवर नगरी स्थित सेंट जॉन्स विद्यालय नैनीताल …
17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 53

17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित

नैनीताल: 17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित नैनीताल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के आगामी …
मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 52

मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम

नैनीताल: मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल …
नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 51

नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश

नैनीताल: नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश नैनीताल झील में सीवर …
सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी  चुनाव बहिष्कार की धमकी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 16, 2026 91

सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की धमकी

नैनीताल: भीमताल ब्लॉक के खुर्पाताल क्षेत्र के गहलना, जमीरा और सिल्मोडिया गांवों के ग्रामीण कई वर्षों से मंगोली से सिल्मोडिया होते …
कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 15, 2026 185

कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष

नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को गोवर्धन हाल में चुनाव अधिकारी रेखा त्रिवेदी की देखरेख …
फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 14, 2026 221

फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम

नैनीताल: श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित तथा दी कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रायोजन में चल रहे 30वें …
ईरान-इजरायल तनाव के बीच  प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 09, 2026 217

ईरान-इजरायल तनाव के बीच प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा

नैनीताल: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। …
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 272

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को

नैनीताल: भारत रत्न Pandit Govind Ballabh Pant की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर लोगों …
खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 252

खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

नैनीताल: खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी हल्द्वानी, 06 मार्च 2026 (सूवि)। खाड़ी देशों में …
Scroll to load more stories