अपराध पर सख़्ती, पीड़ित पर संवेदना , कुमाऊँ में बदली पुलिसिंग की कार्यशैली

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
January 30, 2026 434 views
अपराध पर सख़्ती, पीड़ित पर संवेदना , कुमाऊँ में बदली पुलिसिंग की कार्यशैली जनहित
नैनीताल: उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शासन की प्राथमिकता केवल योजनाओं की घोषणा तक सीमित नहीं, बल्कि उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर केंद्रित है। इसी सोच के अनुरूप कुमाऊँ परिक्षेत्र में पुलिस व्यवस्था में भी महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल रहा है। डायल 112 सेवा को अब केवल आपातकालीन कॉल रिस्पॉन्स तक सीमित न रखकर “पीड़ित संतुष्टि आधारित पुलिसिंग” के रूप में विकसित किया गया है। कुमाऊँ परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशों पर अब प्रत्येक गंभीर कॉल की वरिष्ठ स्तर पर समीक्षा की जा रही है। पुलिस कार्रवाई के बाद संबंधित पीड़ित से सीधे फीडबैक लिया जा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उसे न्याय और सुरक्षा का वास्तविक अनुभव हुआ है या नहीं। हर सूचना पर होगी जवाबदेही अब डायल 112 पर प्राप्त हर सूचना का रिकॉर्ड और कार्रवाई का मूल्यांकन किया जाएगा। यदि किसी पुलिसकर्मी द्वारा लापरवाही या हिलाहवाली पाई जाती है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस व्यवस्था से पुलिस की जवाबदेही बढ़ी है और आमजन का विश्वास भी मजबूत हुआ है। गंभीर मामलों पर विशेष निगरानी सितंबर से 31 दिसंबर 2025 तक हत्या, महिला अपराध, लूट, एससी/एसटी अत्याचार, मानव तस्करी, स्नैचिंग और वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े मामलों में विशेष फीडबैक व्यवस्था लागू की गई। आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में कुल 3432 गंभीर कॉल प्राप्त हुईं, जिनमें महिला अपराध से संबंधित 3016, वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ी 87, मानव तस्करी के 216, एससी/एसटी के 14, स्नैचिंग के 76, हत्या के 10 और लूट के 13 मामले शामिल रहे। फील्ड में दिखा त्वरित एक्शन हरियाणा से घूमने आई एक महिला के साथ मारपीट की घटना में पुलिस ने तत्परता से मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
अपराध पर सख़्ती, पीड़ित पर संवेदना , कुमाऊँ में बदली पुलिसिंग की कार्यशैली body image 1
बाद में फीडबैक कॉल में पीड़िता ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर संतोष जताया। चम्पावत में सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचित किया। एक अन्य मामले में 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास में हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया। नशे की लत से जूझ रहे एक युवक को पुलिस की पहल से नशामुक्ति की दिशा में प्रेरित किया गया, जिस पर परिवार ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। भरोसे की ओर बढ़ती पुलिसिंग आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि आपातकालीन सेवाओं में कोई समझौता नहीं किया जाएगा और पीड़ित की संतुष्टि ही पुलिस कार्यप्रणाली की असली कसौटी होगी। कुमाऊँ में पुलिसिंग अब केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि संवेदनशीलता, जवाबदेही और विश्वास पर आधारित मॉडल के रूप में विकसित होती दिखाई दे रही है।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories