श्री राम सेवक सभा के धार्मिक आयोजन, 23 जनवरी को उपनयन संस्कार

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
January 07, 2026 464 views
श्री राम सेवक सभा के धार्मिक आयोजन, 23 जनवरी को उपनयन संस्कार धर्म
नैनीताल: नैनीताल की प्राचीनतम धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था श्री राम सेवक सभा (स्थापना वर्ष 1918) विगत कई दशकों से नगर में धार्मिक व सामाजिक दायित्वों का निरंतर निर्वहन करती आ रही है। इसी क्रम में वर्ष 2026 में सभा द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी भोज तथा दिनांक 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी के पावन पर्व पर सामूहिक उपनयन (यज्ञोपवीत) संस्कार का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आयोजित बैठक के बाद जानकारी देते हुए सभा के अध्यक्ष मनोज साह एवं महासचिव जगदीश बावरी ने बताया कि जो भी अभिभावक अपने बच्चों का उपनयन संस्कार कराना चाहते हैं, उनके लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। पंजीकरण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी, ताकि विधि-विधान से सभी धार्मिक अनुष्ठानों की समुचित व्यवस्था की जा सके। उन्होंने बताया कि यज्ञोपवीत संस्कार, जिसे उपनयन संस्कार भी कहा जाता है, हिंदू धर्म के सोलह संस्कारों में एक अत्यंत महत्वपूर्ण संस्कार है, जो बालक को औपचारिक रूप से शिक्षा एवं आध्यात्मिक जीवन में प्रवेश दिलाने का प्रतीक माना जाता है। इस संस्कार के अंतर्गत बालक को यज्ञोपवीत (जनेऊ) धारण कराया जाता है और उसे ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करते हुए वेदाध्ययन और सदाचार के मार्ग पर चलने की दीक्षा दी जाती है। इस अवसर पर बालक को “द्विज” अर्थात दो बार जन्मा हुआ माना जाता है—एक भौतिक जन्म माता-पिता से और दूसरा आध्यात्मिक जन्म गुरु एवं ज्ञान के माध्यम से। यज्ञोपवीत के तीन धागे ऋषि ऋण, देव ऋण और पितृ ऋण के प्रतीक होते हैं, जो व्यक्ति को जीवन भर अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देते हैं। साथ ही इसके नौ गुण जैसे तप, सत्य, संयम, ब्रह्मचर्य, सेवा और अनुशासन जैसे आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प भी इस संस्कार के माध्यम से दिलाया जाता है। यह संस्कार व्यक्ति को पशुता त्यागकर मनुष्यत्व और सदाचार की ओर अग्रसर होने का संदेश देता है। सभा पदाधिकारियों ने बताया कि उपनयन संस्कार के दौरान मुंडन, चंदन लेप, हवन, गायत्री मंत्र का जाप, गुरु मंत्र दीक्षा एवं भिक्षाटन जैसे सभी वैदिक अनुष्ठान विधिवत रूप से संपन्न कराए जाएंगे। श्री राम सेवक सभा द्वारा यह सामाजिक-धार्मिक कार्य पिछले एक दशक से लगातार सामूहिक रूप से कराया जा रहा है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को भी अपने बच्चों के संस्कार कराने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि बसंत पंचमी को विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना का पर्व माना जाता है तथा इसे ‘अबूझ मुहूर्त’ कहा जाता है, जिस दिन बिना पंचांग देखे भी शुभ कार्य संपन्न किए जा सकते हैं। इसी कारण इस दिन अक्षरारंभ, मुंडन एवं विशेष रूप से उपनयन संस्कार कराना अत्यंत शुभ माना जाता है और परंपरागत रूप से इसी दिन बच्चों को वेदों के अध्ययन एवं गुरु-शिष्य परंपरा में प्रवेश कराया जाता है। सभा ने नगरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस सामाजिक-धार्मिक आयोजन में सहभागिता करें तथा जिन अभिभावकों को अपने बच्चों का उपनयन संस्कार कराना है, वे समय रहते पंजीकरण कराकर आयोजन को सफल बनाएं।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

नैनीताल के व्यापारियों को एक मंच पर लाने की तैयारी: व्यापार मंडल ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 07, 2026 261

नैनीताल के व्यापारियों को एक मंच पर लाने की तैयारी: व्यापार मंडल ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार

नैनीताल: नैनीताल व्यापार मंडल का बड़ा फैसला: कार्यकाल 6 माह बढ़ा, 10 जनवरी 2027 को होंगे चुनाव, कई नई समितियों का …
वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 162

वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी

नैनीताल: नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से नैनीताल जनपद के भाजपा खेल प्रकोष्ठ …
हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश video thumbnail
VIDEO
धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 189

हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नैनीताल: नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित “हरेला पखवाड़ा” कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को पारंपरिक …
गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 164

गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान

नैनीताल: गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान …
भवाली में  सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 105

भवाली में सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें

नैनीताल: भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की प्रांतीय बैठक रविवार को नैनीताल क्लब में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने …
1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा  ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 137

1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव

नैनीताल: 1903 से चली आ रही परंपरा का होगा भव्य आयोजन, 16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द …
रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 213

रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू

नैनीताल: रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू रामनगर। नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस …
कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 648

कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी

नैनीताल: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी के …
नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 146

नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल

नैनीताल: नैनीताल। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के भीतर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो …
2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 197

2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य

नैनीताल: नैनीताल की युवा कांग्रेस नेता मीमांसा आर्य 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की संभावित दावेदारों में प्रमुख नाम के रूप …
Scroll to load more stories