नैनीताल में 22 से 25 दिसंबर तक होगा भव्य विंटर कार्निवाल

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
December 19, 2025 272 views
नैनीताल में 22 से 25 दिसंबर तक होगा भव्य विंटर कार्निवाल पर्यटन
नैनीताल: नैनीताल में 22 से 25 दिसंबर तक होगा भव्य विंटर कार्निवाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शीतकालीन पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा नैनीताल, 19 दिसम्बर 2025 (सूवि)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने के निर्देशों के क्रम में नैनीताल में आगामी 22 से 25 दिसंबर तक भव्य विंटर कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा। वर्ष 2018 के बाद पहली बार नैनीताल में इस स्तर का विंटर कार्निवाल आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पहाड़ की संस्कृति, पारंपरिक भोजन, स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। डीएसए मैदान, नैनीताल में आयोजित होने वाले विंटर कार्निवाल की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिला अधिकारी कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधायक नैनीताल सरिता आर्या ने की तथा संचालन अपर जिलाधिकारी विवेक राय द्वारा किया गया। बैठक में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों, पर्यटन से जुड़े संस्थानों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ विचार-विमर्श कर आयोजन की रूपरेखा तय की गई। अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि विंटर कार्निवाल का उद्देश्य नैनीताल में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देना है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों एवं संगठनों से आयोजन को सफल बनाने हेतु सहयोग की अपील की। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने पीपीटी के माध्यम से कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि— 22 दिसंबर को नैनीताल बिड़ला चुंगी से कैंची धाम तक 20 किलोमीटर की ट्रैकिंग, वोट हाउस क्लब से रेगाटा की शुरुआत तथा बैंड की प्रस्तुति होगी। 23 दिसंबर को नैनीझील में बोटिंग रेस, नगर में बैंड के साथ परेड एवं झांकी निकाली जाएगी।
नैनीताल में 22 से 25 दिसंबर तक होगा भव्य विंटर कार्निवाल body image 1
नैनीताल में 22 से 25 दिसंबर तक होगा भव्य विंटर कार्निवाल body image 2
सायंकाल दीपदान के साथ विंटर कार्निवाल का उद्घाटन किया जाएगा। स्टार नाइट में बॉलीवुड कलाकार परमीश वर्मा प्रस्तुति देंगे। 24 दिसंबर को फूड फेस्टिवल सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। स्टार नाइट में उत्तराखंड के प्रसिद्ध गायक पवनदीप एवं अन्य कलाकार प्रस्तुति देंगे। 25 दिसंबर को पेंटिंग, डांस सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। समापन अवसर पर स्टार नाइट में पांडवाज ग्रुप अपनी प्रस्तुति देगा। कार्निवाल के दौरान माल रोड को आकर्षक लाइटिंग से सजाया जाएगा, जगह-जगह एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी तथा पर्यटकों के लिए सेल्फी स्टैंड बनाए जाएंगे। स्थानीय कलाकारों के लिए अलग मंच की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में सर्वसम्मति से उद्घाटन अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री एवं समापन अवसर पर माननीय पर्यटन मंत्री को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। प्रचार-प्रसार हेतु शहर एवं हल्द्वानी रेलवे स्टेशन सहित प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग्स लगाई जाएंगी। विधायक सरिता आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से नैनीताल में विंटर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है, जिसे प्रतिवर्ष आयोजित किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ने सभी के सहयोग से आयोजन को भव्य रूप देने की बात कही। बैठक में अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी, पुलिस अधीक्षक यातायात जगदीश चंद्र, एसडीएम नवाजिश खालिक, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति साह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
नैनीताल में 22 से 25 दिसंबर तक होगा भव्य विंटर कार्निवाल body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories