17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित
May 09, 2026
•
233 views
राजनीति
नैनीताल: 17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित
नैनीताल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के आगामी चुनाव 2026 के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता सैय्यद काशिफ़ जाफ़री ने चुनाव प्रक्रिया की जानकारी साझा की।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, 10 मई 2026 को इच्छुक प्रत्याशी इस्लाम भाई की दुकान से नामांकन पत्र प्राप्त कर सकेंगे। नामांकन पत्र लेने का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक रहेगा तथा इसके लिए 300 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
11 मई 2026 को नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि रखी गई है, जबकि 12 मई 2026 को नामांकन वापस लेने की तिथि निर्धारित की गई है।
13 मई 2026 को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
इसी दिन मेंबरशिप बुक जमा करने की अंतिम तिथि भी तय की गई है।
15 मई 2026 को मतदाता सूची जारी की जाएगी।
चुनाव के तहत 17 मई 2026 को रज़ा क्लब में मतदान कराया जाएगा। मतदान का समय सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा।
इस चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और कोषाध्यक्ष पदों के लिए मतदान होगा। चुनाव समिति में शाहनवाज खान, शानू अहमद और नसीम भाई शामिल हैं।

Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!