अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, कांग्रेस ने दुष्यंत गौतम का पुतला फूंका

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
December 24, 2025 239 views
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, कांग्रेस ने दुष्यंत गौतम का पुतला फूंका राजनीति
नैनीताल: प्रदेश एवं जिला कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल ने नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल के नेतृत्व में उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को पूर्ण न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा के राज्य प्रभारी दुष्यंत गौतम का चीना बाबा मंदिर चौराहा, मल्लीताल पर पुतला दहन किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी द्वारा अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के रूप में भाजपा राज्य प्रभारी दुष्यंत गौतम एवं भाजपा की पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ के नामों की ओर सबूतों सहित इशारा किया गया है। उन्होंने कहा कि “बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ” का नारा देने वाली पार्टी के लिए यह शर्मनाक है कि आरोपों के बाद जहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया, वहीं दुष्यंत गौतम अब भी अपने पद पर बने हुए हैं, जो राज्य के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। नगर
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, कांग्रेस ने दुष्यंत गौतम का पुतला फूंका body image 1
कांग्रेस कमेटी नैनीताल ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच सीबीआई को सौंपे जाने की मांग दोहराई। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल, हाईकोर्ट बार के पूर्व उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट, मुन्नी तिवारी, सुनीता आर्य, लता तरुण, आशा भट्ट, देवकी देवी, पूर्व पालिका अध्यक्षगण, संजय कुमार, मुकेश जोशी, सचिन नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य जिशांत कुमार, पूर्व ज्येष्ठ उप-प्रमुख हिमांशु पांडे, सभासद जीनू पांडे, अंकित चंद्रा, सुरेश चंद्रा, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, मनमोहन सिंह कनवाल, कैलाश अधिकारी, बंटू आर्य, पवन जाटव, कमल जोशी, अमन महिंद्रा, संजय कुमार ‘संजू’, सचिन आर्य, प्रमोद कुमार, ललित चनियाल, छात्रसंघ महासचिव आयुष कुमार, भावेश नेगी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

पर्वतीय क्षेत्रों में निर्माण पर सख्ती, जिला विकास प्राधिकरण ने लिए कड़े फैसले जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 08, 2026 76

पर्वतीय क्षेत्रों में निर्माण पर सख्ती, जिला विकास प्राधिकरण ने लिए कड़े फैसले

हल्द्वानी: सर्किट हाउस काठगोदाम में अध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण/आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में …
श्री राम सेवक सभा के धार्मिक आयोजन, 23 जनवरी को उपनयन संस्कार धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 07, 2026 244

श्री राम सेवक सभा के धार्मिक आयोजन, 23 जनवरी को उपनयन संस्कार

नैनीताल: नैनीताल की प्राचीनतम धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था श्री राम सेवक सभा (स्थापना वर्ष 1918) विगत कई दशकों से नगर …
नैनीताल में कांग्रेस का कैंडल मार्च, अंकिता हत्याकांड में CBI जांच की मांग, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन video thumbnail
VIDEO
राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 07, 2026 233

नैनीताल में कांग्रेस का कैंडल मार्च, अंकिता हत्याकांड में CBI जांच की मांग, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

नैनीताल: नैनीताल। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर न्याय की मांग तेज हो गई है। इसी क्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और …
जनसुनवाई में भूमि विवादों और जनसमस्याओं पर आयुक्त  रहे पूरी तरह सख्त जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 03, 2026 106

जनसुनवाई में भूमि विवादों और जनसमस्याओं पर आयुक्त रहे पूरी तरह सख्त

नैनीताल: हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान आयुक्त/सचिव मा० मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनता की समस्याओं को गंभीरता …
स्थानांतरण आदेश के विरोध की पड़ी भारी कीमत, वरिष्ठ सहायक को दंड जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 02, 2026 259

स्थानांतरण आदेश के विरोध की पड़ी भारी कीमत, वरिष्ठ सहायक को दंड

नैनीताल: स्थानांतरण आदेश के विरोध में सार्वजनिक मंच से शासकीय निर्णय की आलोचना करना, कार्यालय परिसर में उग्र प्रदर्शन व नारेबाजी …
नववर्ष पर कैंची धाम  गोल्ज़यू मंदिर नयना  देवी मंदिर में  उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 01, 2026 245

नववर्ष पर कैंची धाम गोल्ज़यू मंदिर नयना देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नैनीताल: नैनीताल। नववर्ष के अवसर पर आज बाबा नीम करौली महाराज के प्रसिद्ध कैंची धाम के साथ-साथ गोल्जयू मंदिर घोड़ाखाल और …
हेडिंग: बाघ हमले में महिला की मौत पर किटोडा में उबाल, शव रखकर जताया विरोध दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Dec 31, 2025 185

हेडिंग: बाघ हमले में महिला की मौत पर किटोडा में उबाल, शव रखकर जताया विरोध

नैनीताल: पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने ओखलकाण्डा विकासखंड के किटोडा, चमोली क्षेत्र में बाघ का …
आधी रात को बीडी पांडे अस्पताल के पास आग से मचा हड़कंप, 6 वाहन जलकर खाक दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Dec 31, 2025 234

आधी रात को बीडी पांडे अस्पताल के पास आग से मचा हड़कंप, 6 वाहन जलकर खाक

नैनीताल: नैनीताल: शहर के जिला अस्पताल बीडी पांडे अस्पताल परिसर में रात 2 से 3 बजे के करीब उस समय अफरा-तफरी …
फांसी गधेरे–अयारपाटा क्षेत्र में बांज के जंगल में लगी आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Dec 31, 2025 165

फांसी गधेरे–अयारपाटा क्षेत्र में बांज के जंगल में लगी आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी

नैनीताल: मंगलवार देर सायं नैनीताल जनपद मुख्यालय के फांसी गधेरे एवं अयारपाटा क्षेत्र में बांज के जंगल में भीषण आग लगने …
शीतलहर के चलते नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों में 31 दिसंबर को स्कूल व आंगनबाड़ी बंद शिक्षा
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Dec 30, 2025 205

शीतलहर के चलते नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों में 31 दिसंबर को स्कूल व आंगनबाड़ी बंद

नैनीताल: शीतलहर के चलते नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों में 31 दिसंबर को स्कूल व आंगनबाड़ी बंद नैनीताल, 30 दिसंबर 2025। जनपद …
Scroll to load more stories