जनसुनवाई में भूमि विवादों और जनसमस्याओं पर आयुक्त रहे पूरी तरह सख्त

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
January 03, 2026 247 views
जनसुनवाई में भूमि विवादों और जनसमस्याओं पर आयुक्त  रहे पूरी तरह सख्त जनहित
नैनीताल: हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान आयुक्त/सचिव मा० मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और भूमि विवाद, धोखाधड़ी, अवैध निर्माण, ई-रिक्शा फिटनेस, सड़क मरम्मत, पेयजल एवं पारिवारिक विवाद जैसे मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। जनसुनवाई में नैनीताल शहर में संचालित ई-रिक्शाओं की मैनुअल फिटनेस का मामला सामने आया। ई-रिक्शा संचालकों की मांग पर आयुक्त ने आरटीओ को मुख्यालय से पत्राचार कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनपद अल्मोड़ा के लमगड़ा निवासी मदन सिंह ने वाहन ऋण से जुड़ा मामला रखा, जिसमें कंपनी द्वारा वाहन किसी अन्य व्यक्ति को बेचने के बावजूद ट्रांसफर न कराए जाने से चालान उनके नाम आ रहे हैं। इस पर आयुक्त ने महिंद्रा कंपनी के अधिकारियों को तलब कर समस्या का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। ग्राम क्वैराला के मुकुल ऐरी ने तोक बाखली में पेयजल संकट की शिकायत करते हुए बताया कि ग्रामीणों को 700 मीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है।
जनसुनवाई में भूमि विवादों और जनसमस्याओं पर आयुक्त  रहे पूरी तरह सख्त body image 1
जनसुनवाई में भूमि विवादों और जनसमस्याओं पर आयुक्त  रहे पूरी तरह सख्त body image 2
आयुक्त ने जल जीवन मिशन के नोडल अधिकारी को जांच कर तत्काल समाधान के निर्देश दिए। ब्लॉक प्रमुख केडी रूबाली ने ओखलकांडा क्षेत्र में पर्यटन से जुड़ी सड़कों एवं 37 किमी मोटर मार्ग की मरम्मत का मुद्दा उठाया। आयुक्त ने स्वयं निरीक्षण करने और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित विभाग के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। आयुक्त ने जंगली जानवरों के हमलों को गंभीर बताते हुए वन विभाग को प्रोएक्टिव कार्रवाई, पीड़ितों को त्वरित मुआवजा तथा प्रभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने आम लोगों से जंगल में सावधानी बरतने और सामूहिक रूप से ही जाने की अपील की। भूमि विवादों की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए आयुक्त ने नागरिकों से अपील की कि भूमि खरीद से पूर्व सभी दस्तावेजों का पूर्ण सत्यापन कर ही लेन-देन करें, ताकि आर्थिक नुकसान और कानूनी उलझनों से बचा जा सके।
जनसुनवाई में भूमि विवादों और जनसमस्याओं पर आयुक्त  रहे पूरी तरह सख्त body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories