77वां गणतंत्र दिवस नैनीताल जिले में हर्षोल्लास से मनाया

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
January 26, 2026 363 views
सामान्य
नैनीताल: 77वां गणतंत्र दिवस जनपद नैनीताल में पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिलेभर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, प्रभात फेरियां निकाली गईं और देश के वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों में प्रातः 9:30 बजे ध्वजारोहण कर संविधान के प्रति निष्ठा, एकता और अखंडता की शपथ ली गई। कुमाऊं कमिश्नरी में कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि संविधान हमें अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। अनुशासन, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना प्रत्येक अधिकारी का दायित्व है। कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने ध्वजारोहण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। सभी को ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ दायित्व निभाने का आह्वान किया गया। पुलिस लाइन नैनीताल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
77वां गणतंत्र दिवस नैनीताल जिले में हर्षोल्लास से  मनाया body image 1
77वां गणतंत्र दिवस नैनीताल जिले में हर्षोल्लास से  मनाया body image 2
विकास भवन भीमताल में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे तथा तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारियों द्वारा भी ध्वजारोहण कर मिष्ठान्न वितरण किया गया। मल्लीताल स्थित फ्लैट मैदान में भव्य पुलिस परेड, आकर्षक झांकियां एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि दीपक रावत ने परेड की सलामी ली। उन्होंने बच्चों को संविधान व खेलों के प्रति जागरूक करने और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कार्मिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पाण्डे, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, शैलेंद्र सिंह नेगी, पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। परेड का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल ने किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलेभर में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया।
77वां गणतंत्र दिवस नैनीताल जिले में हर्षोल्लास से  मनाया supporting media
77वां गणतंत्र दिवस नैनीताल जिले में हर्षोल्लास से  मनाया body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

नैनीताल के व्यापारियों को एक मंच पर लाने की तैयारी: व्यापार मंडल ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 07, 2026 261

नैनीताल के व्यापारियों को एक मंच पर लाने की तैयारी: व्यापार मंडल ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार

नैनीताल: नैनीताल व्यापार मंडल का बड़ा फैसला: कार्यकाल 6 माह बढ़ा, 10 जनवरी 2027 को होंगे चुनाव, कई नई समितियों का …
वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 162

वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी

नैनीताल: नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से नैनीताल जनपद के भाजपा खेल प्रकोष्ठ …
हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश video thumbnail
VIDEO
धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 189

हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नैनीताल: नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित “हरेला पखवाड़ा” कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को पारंपरिक …
गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 164

गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान

नैनीताल: गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान …
भवाली में  सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 106

भवाली में सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें

नैनीताल: भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की प्रांतीय बैठक रविवार को नैनीताल क्लब में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने …
1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा  ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 138

1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव

नैनीताल: 1903 से चली आ रही परंपरा का होगा भव्य आयोजन, 16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द …
रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 213

रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू

नैनीताल: रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू रामनगर। नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस …
कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 648

कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी

नैनीताल: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी के …
नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 146

नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल

नैनीताल: नैनीताल। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के भीतर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो …
2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 197

2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य

नैनीताल: नैनीताल की युवा कांग्रेस नेता मीमांसा आर्य 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की संभावित दावेदारों में प्रमुख नाम के रूप …
Scroll to load more stories