सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
February 14, 2026 138 views
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव धर्म
नैनीताल: सरोवर नगरी एक बार फिर पारंपरिक होली की मधुर धुनों और रंगों की फुहारों से सराबोर होने जा रही है। श्री राम सेवक सभा की आम सभा की बैठक में आगामी फागोत्सव को भव्य, अनुशासित और सांस्कृतिक गरिमा के साथ आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता मनोज साह ने की तथा संचालन जगदीश बावड़ी ने किया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि फागोत्सव नैनीताल की सांस्कृतिक पहचान है, जिसे जनसहयोग से और अधिक भव्य बनाया जाएगा। इस वर्ष फागोत्सव 23 फरवरी से 4 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रमों के साथ आयोजित होगा। कार्यक्रमों की तिथि वार रूपरेखा 🔸 23 फरवरी – महिला होली जुलूस एवं स्वांग (तल्लीताल से), महिला दलों की प्रस्तुति 🔸 24 फरवरी – महिला सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियां 🔸 25 फरवरी – महिला होली 🔸 26 फरवरी – स्व. नवीन लाल साह की स्मृति में स्कूली बच्चों की प्रस्तुति 🔸 27 फरवरी – रंग धारण, चीर बंधन एवं अवाल एकादशी 🔸 28 फरवरी – स्व. लेफ्टिनेंट अंशुमन नयाल की स्मृति में बाल कलाकारों की प्रस्तुति एवं पुरुष होली 🔸 1 मार्च – स्व. चंद्रशेखर साह की स्मृति में होली एकल गायन 🔸 2 मार्च – भव्य होली रंग जुलूस एवं चीर दहन 🔸 4 मार्च – सभा भवन में होली आशीष कार्यक्रम 📸 प्रतियोगिताएं रहेंगी आकर्षण का केंद्र होली जुलूस में स्वांग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रथम एवं द्वितीय राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव body image 1
इसके अतिरिक्त कूर्मांचल बैंक के प्रायोजन में फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जिससे युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। बैठक में संरक्षक घनश्याम लाल साह, पूर्व संरक्षक गिरीश जोशी, पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी, अशोक साह, विमल चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, विमल साह, पूर्व महासचिव राजेंद्र लाल साह, देवेंद्र लाल साह, राजेंद्र बजेठा, गोविंद सिंह, भीम सिंह कार्की, अमर साह, एडवोकेट मनोज साह, भुवन बिष्ट, मोहित लाल साह, हरीश राणा, समर साह, आशु बोरा, भगवान, आनंद बिष्ट एवं प्रो. ललित तिवारी सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभा ने संस्कृति प्रेमियों, पर्यटकों एवं नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर फागोत्सव की गरिमा को बढ़ाएं।
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 13

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक

नैनीताल: 🕉️ महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक नैनीताल। हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 37

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 25

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 50

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 111

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में …
रोटरी मंडल 3110 पब्लिक इमेज सेमिनार : रोटरी क्लब नैनीताल ने जीते तीन अवॉर्ड शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 70

रोटरी मंडल 3110 पब्लिक इमेज सेमिनार : रोटरी क्लब नैनीताल ने जीते तीन अवॉर्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने आगरा में आयोजित रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन …
पत्रकारों की बैठक में कई मुद्दों पर मंथन, होली मिलन कार्यक्रम की बनी रूपरेखा सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 08, 2026 297

पत्रकारों की बैठक में कई मुद्दों पर मंथन, होली मिलन कार्यक्रम की बनी रूपरेखा

नैनीताल: नैनीताल। सरोवर नगरी में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (एनयूजे) नैनीताल इकाई की बैठक नगर पालिका सभागार में आयोजित की गई। …
बिड़ला स्कूल में कौशल शिक्षा थीम पर फेट की धूम, आय सामाजिक संस्थाओं को दान शिक्षा
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 01, 2026 401

बिड़ला स्कूल में कौशल शिक्षा थीम पर फेट की धूम, आय सामाजिक संस्थाओं को दान

नैनीताल: बिड़ला स्कूल में कौशल शिक्षा थीम पर फेट की धूम, आय सामाजिक संस्थाओं को दान हल्द्वानी, 31 जनवरी 2026। आर्यमान …
मेडिकल स्टोर से 2160 नशीले कैप्सूल बरामद, युवक गिरफ्तार अपराध
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 01, 2026 99

मेडिकल स्टोर से 2160 नशीले कैप्सूल बरामद, युवक गिरफ्तार

नैनीताल: कुमाऊँ पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए किच्छा क्षेत्र में एक …
अपराध पर सख़्ती, पीड़ित पर संवेदना , कुमाऊँ में बदली पुलिसिंग की कार्यशैली जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 30, 2026 321

अपराध पर सख़्ती, पीड़ित पर संवेदना , कुमाऊँ में बदली पुलिसिंग की कार्यशैली

नैनीताल: उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शासन की प्राथमिकता केवल योजनाओं की घोषणा तक सीमित नहीं, बल्कि …
Scroll to load more stories