पत्रकारों की बैठक में कई मुद्दों पर मंथन, होली मिलन कार्यक्रम की बनी रूपरेखा

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
February 08, 2026 158 views
पत्रकारों की बैठक में कई मुद्दों पर मंथन, होली मिलन कार्यक्रम की बनी रूपरेखा सामान्य
नैनीताल: नैनीताल। सरोवर नगरी में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (एनयूजे) नैनीताल इकाई की बैठक नगर पालिका सभागार में आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार किशोर जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष गौरव जोशी ने की। बैठक में दो दिन पूर्व देहरादून में पत्रकार हेम भट्ट पर हुए अज्ञात हमले की कड़ी निंदा की गई। सभी पत्रकारों ने एक स्वर में घटना की भर्त्सना करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। निर्णय लिया गया कि सोमवार को आईजी महोदय को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की जाएगी। इस दौरान नगर के लोकप्रिय रेस्टोरेंट व्यापारी गब्बर भाई के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही भविष्य में दिवंगतों की स्मृति में एक शिविर आयोजित करने पर सहमति बनी। पत्रकार नवीन पालीवाल ने कानून सहित विभिन्न विषयों पर कार्यशाला आयोजित करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई। आगामी समय में पत्रकार हित से जुड़े विषयों पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। बैठक में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। इसके लिए दामोदर लोहानी, संतोष बोरा और तेज सिंह नेगी को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही प्रत्येक तिमाही में पत्रकारों की आवश्यक बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसके लिए प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार का समय निर्धारित किया गया। सदस्यों से अनुरोध किया गया कि वे अपना सदस्यता शुल्क शीघ्र कोषाध्यक्ष गणेश कांडपाल को जमा करें। बैठक में संरक्षक रविंद्र पांडे ‘रवि’, वरिष्ठ पत्रकार किशोर जोशी, जिला अध्यक्ष अफजाल फौजी, अध्यक्ष गौरव जोशी, उपाध्यक्ष सुरेश कांडपाल, तेज सिंह नेगी, दामोदर लोहानी, संतोष बोरा, राजू पांडे, नवीन पालीवाल, कोषाध्यक्ष गणेश कांडपाल, शीतल तिवारी, डॉ. सुनील, आकाशी माणमी, शैलजा, सुमन, सूरज, गुड्डू ठठोला और तनुज पांडे सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

बिड़ला स्कूल में कौशल शिक्षा थीम पर फेट की धूम, आय सामाजिक संस्थाओं को दान शिक्षा
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 01, 2026 287

बिड़ला स्कूल में कौशल शिक्षा थीम पर फेट की धूम, आय सामाजिक संस्थाओं को दान

नैनीताल: बिड़ला स्कूल में कौशल शिक्षा थीम पर फेट की धूम, आय सामाजिक संस्थाओं को दान हल्द्वानी, 31 जनवरी 2026। आर्यमान …
मेडिकल स्टोर से 2160 नशीले कैप्सूल बरामद, युवक गिरफ्तार अपराध
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 01, 2026 76

मेडिकल स्टोर से 2160 नशीले कैप्सूल बरामद, युवक गिरफ्तार

नैनीताल: कुमाऊँ पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए किच्छा क्षेत्र में एक …
अपराध पर सख़्ती, पीड़ित पर संवेदना , कुमाऊँ में बदली पुलिसिंग की कार्यशैली जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 30, 2026 261

अपराध पर सख़्ती, पीड़ित पर संवेदना , कुमाऊँ में बदली पुलिसिंग की कार्यशैली

नैनीताल: उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शासन की प्राथमिकता केवल योजनाओं की घोषणा तक सीमित नहीं, बल्कि …
क्रिकेट प्रतियोगता को लेकर विवाद, पालिका अध्यक्ष व खेल विभाग आमने-सामने, मामला कोतवाली में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 27, 2026 268

क्रिकेट प्रतियोगता को लेकर विवाद, पालिका अध्यक्ष व खेल विभाग आमने-सामने, मामला कोतवाली में

नैनीताल: नैनीताल, 27 जनवरी सरोवर नगरी में मंगलवार को फ्लैट्स डीएसए मैदान में आयोजित होने वाली पृथ्वीराज सिंह बिष्ट जिला मेमोरियल …
क्रिकेट प्रतियोगिता से पहले बवाल, नगर पालिका समर्थकों पर पिच कब्जाने का आरोप खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 27, 2026 47

क्रिकेट प्रतियोगिता से पहले बवाल, नगर पालिका समर्थकों पर पिच कब्जाने का आरोप

नैनीताल: जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मल्लीताल स्थित फ्लैट्स मैदान में प्रस्तावित क्रिकेट प्रतियोगिता मंगलवार …
श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, छोटा कैलाश मेले को भव्य बनाने की तैयारी जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 27, 2026 198

श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, छोटा कैलाश मेले को भव्य बनाने की तैयारी

नैनीताल: महाशिवरात्रि पर्व 15 फरवरी को छोटा कैलाश मंदिर में आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष …
77वां गणतंत्र दिवस नैनीताल जिले में हर्षोल्लास से  मनाया video thumbnail
VIDEO
सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 26, 2026 240

77वां गणतंत्र दिवस नैनीताल जिले में हर्षोल्लास से मनाया

नैनीताल: 77वां गणतंत्र दिवस जनपद नैनीताल में पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिलेभर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया …
पर्वतीय क्षेत्रों में निर्माण पर सख्ती, जिला विकास प्राधिकरण ने लिए कड़े फैसले जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 08, 2026 121

पर्वतीय क्षेत्रों में निर्माण पर सख्ती, जिला विकास प्राधिकरण ने लिए कड़े फैसले

हल्द्वानी: सर्किट हाउस काठगोदाम में अध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण/आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में …
श्री राम सेवक सभा के धार्मिक आयोजन, 23 जनवरी को उपनयन संस्कार धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 07, 2026 326

श्री राम सेवक सभा के धार्मिक आयोजन, 23 जनवरी को उपनयन संस्कार

नैनीताल: नैनीताल की प्राचीनतम धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था श्री राम सेवक सभा (स्थापना वर्ष 1918) विगत कई दशकों से नगर …
नैनीताल में कांग्रेस का कैंडल मार्च, अंकिता हत्याकांड में CBI जांच की मांग, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन video thumbnail
VIDEO
राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jan 07, 2026 316

नैनीताल में कांग्रेस का कैंडल मार्च, अंकिता हत्याकांड में CBI जांच की मांग, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

नैनीताल: नैनीताल। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर न्याय की मांग तेज हो गई है। इसी क्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और …
Scroll to load more stories