कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष
March 15, 2026
•
138 views
मनोरंजन
नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को गोवर्धन हाल में चुनाव अधिकारी रेखा त्रिवेदी की देखरेख में संपन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।
नई कार्यकारिणी में कविता त्रिपाठी को अध्यक्ष, दीपा पांडे को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दया कुंवर को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रगति जैन को सचिव, रमा लोहनी को उपसचिव, रमा भट्ट को कोषाध्यक्ष, अनुराधा भट्ट को मीडिया
प्रभारी, तुसी शाह को सांस्कृतिक सचिव, जया वर्मा को सोशल मीडिया प्रभारी, हेमा भट्ट को संस्थापिका, रानी शाह को कोऑर्डिनेटर तथा आभा शाह को संरक्षक मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर आयोजित बैठक में विनीता पांडे, ज्योति ढोंडियाल आशा पांडे, रेखा पैन्यूली, अमिता शेरवानी, मानसी गर्ग, जूही अग्रवाल, वंदना जोशी,कविता गंगोला,संगीता श्रीवास्तव और सरस्वती शिराला सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!