सुखाताल में महिला एवं बाल विकास समिति का रंगारंग होली उत्सव
March 02, 2026
•
42 views
मनोरंजन
नैनीताल: सुखाताल में महिला एवं बाल विकास समिति का रंगारंग होली उत्सव
नैनीताल। नैनी महिला एवं बाल विकास समिति, सुखाताल के तत्वावधान में होली उत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला होल्यारों ने गणेश वंदना “सिद्धि के दाता विघ्न विनाशन, होली खेले गिरजापति नंदन” से की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो उठा।
महिलाओं ने “मुझे मिल गया नन्दलाल”, “होली खेले पति नाथ नगर नेपाला”, “बांके बिहारी तुझे देख कर मेरे नैना उलझ गए” जैसे पारंपरिक होली गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। रंग, उमंग और लोक-संस्कृति की छटा से कार्यक्रम स्थल सराबोर रहा।
इस अवसर पर भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के बच्चों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया। 
उनकी प्रस्तुति को उपस्थित जनों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम के समापन पर होली आशीष के साथ संस्था की अध्यक्षा शेलजा सक्सेना ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और समिति की ओर से एकता व सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
इस मौके पर पूर्व सभासद निर्मला चंद्रा, मोहिनी, अंजू, शालिनी, प्रेमा, अनीता, पार्वती, गीता, चंद्रा सती, नेहा आर्य, संगीता, विजयलक्ष्मी थापा, चम्पा, लता, गंगा, मुन्नी, राजकुमारी सहित भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बिष्ट, कौशल साह जगाती, आदिती खुराना, मनोज, किशन लाल आदि मौजूद रहे।
होली उत्सव ने क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक सौहार्द का संदेश दिया।


Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!