रामनगर में एनयूजे-आई की नगर इकाई का गठन, डॉ. ज़फर सैफ़ी बने नगराध्यक्ष
May 16, 2025
•
503 views
सामान्य
उत्तराखंड: रामनगर में एनयूजे-आई की नगर इकाई का गठन, डॉ. ज़फर सैफ़ी बने नगराध्यक्ष
रामनगर, 16 मई 2025 – नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स-इंडिया (एनयूजे-आई), उत्तराखंड की रामनगर नगर कार्यकारिणी का गठन नगराध्यक्ष डॉ. ज़फर सैफ़ी के नेतृत्व में किया गया। यह गठन प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार किया गया, जिसमें पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न अनुभवी और सक्रिय सदस्यों को दायित्व सौंपे गए।
प्रदेश संरक्षक संजय तलवार, प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडे, महासचिव डॉ. नवीन जोशी, कुमाऊं मंडल प्रभारी दिनेश जोशी, नैनीताल जिलाध्यक्ष अफज़ल हुसैन फौजी और महामंत्री राजू पांडे के मार्गदर्शन में यह गठन सम्पन्न हुआ।
नवगठित कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
• संरक्षक: हरीश भट्ट
• वरिष्ठ उपाध्यक्ष: चन्द्रसेन कश्यप
• कनिष्ठ उपाध्यक्ष: नाज़िम सलमान
• महासचिव: चन्द्रशेखर जोशी
• सचिव: जुगेश अरोड़ा बंटी, नितेश जोशी
• कोषाध्यक्ष: मौ. कैफ खान
• ऑडिटर: रागिब खान
• संगठन मंत्री: विक्की कश्यप
• प्रचार मंत्री: फरीद कुरैशी
• सदस्य: अनिल पाठक, रोहित भट्ट
• विशेष आमंत्रित सदस्य: राजीव अग्रवाल मोनू, गिरीश चन्द्र पांडे, नावेद सैफी
इसके अतिरिक्त रामनगर से पूर्व में हरीश भट्ट को कुमाऊं मंडल सचिव, गिरीश पांडे को नैनीताल जिला कनिष्ठ उपाध्यक्ष, राजीव अग्रवाल मोनू एवं नावेद सैफी को नैनीताल जिला सचिव मनोनीत किया जा चुका है।
नवनियुक्त कार्यकारिणी को एनयूजे-आई से जुड़े प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित विभिन्न पत्रकार साथियों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर कैलाश जोशी, प्रो. गिरीश रंजन तिवारी, धर्मेंद्र चौधरी, आरडी खान, काशीराम सैनी, विकास झा, सुशील खत्री, डॉ. नरेश कांडपाल, आदेश त्यागी, प्रमोद बमेठा, रमेश यादव, संजू पंत, सुरेश आर्या, गोविंद चावला, प्रदीप सेक्रियाल, त्रिलोक सिंह बिष्ट, विनयशील शर्मा, गिरीश जोशी, ओपी अग्निहोत्री, दलीप गाड़ियाँ, गणेश कांडपाल सहित अनेक गणमान्यजनों ने बधाइयाँ दीं।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!