युवक को बाघ ने मारा, वन कर्मियों के द्वारा तलाश जारी
December 13, 2022
•
360 views
सामान्य
उत्तराखंड: रामनगर। सोमवार देर रात रामनगर में हाईवे पर बाघ ने एक विक्षिप्त को मार डाला। रात से ही वन कर्मियों की टीम विक्षिप्त की तलाश में जुटी है। बताया गया है कि धनगढ़ी नाले से मोहान की ओर कुछ दूरी पर सोमवार की रात 7:30 बजे के आस पास एक बाघ ने सड़क किनारे एक विक्षिप्त युवक पर हमला कर दिया और उसे जबड़े में दबाकर जंगल की तरफ ले गया।
राहगीरों ने इसकी सूचना वन कर्मियों को दी। वन कर्मियों की टीम रात में विक्षिप्त की तलाश में जुट गई, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण देर रात अभियान को रोक दिया। आज सुबह से कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की सर्पदुली रेंज, रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज के वन कर्मियों के साथ जंगल में सघन अभियान चलाया जा रहा है। विभागीय अफसरों ने बताया कि तलाशी के दौरान विक्षिप्त के कपड़े मिल चुके हैं, लेकिन अभी उसका कुछ पता नहीं चल रहा है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!