गैस गोदाम रोड में मिला युवक का शव
December 19, 2023
•
677 views
पर्यटन
उत्तराखंड: हल्द्वानीहल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के क्षेत्र गैस गोदाम रोड में एक अधेड की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है। माना जा रहा है कि अत्यधिक शराब पीने से वह नाले में गिर गया। रात भर पानी में पड़े रहने से उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक कुछ लोगों ने आज सुबह कुसुमखेडा के गैस गोदाम रोड में एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मुखानी के थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक, आरटीओ रोड पुलिस चौकी प्रभारी संजीत राठौड पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर तलाशी ली। मृतक के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की शिनाख्त अल्मोड़ा जिले के मटेला निवासी 50 वर्षीय गोविंद चंद्र के रुप में हुई है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!