नैनीताल में सीवरेज की समस्या से मिलेगी मुक्ति, शुरू होने जा रहा है लाइन बिछाने का काम

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
October 21, 2022 391 views
नैनीताल  में  सीवरेज की समस्या से मिलेगी मुक्ति, शुरू होने जा रहा है लाइन बिछाने का काम सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल शहर को वर्षों से चली आ रही सीवरेज की समस्या से जल्द निजात मिलेगी। इस हेतु कार्यदायी संस्था तिरूपति द्वारा सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।कार्यदायी संस्था द्वारा फरवरी 2023 से सीवरेज की लाईन बिछाये जाने का कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में एडीबी वित्त पोषित नैनीताल नगरीय सीवरेज परियोजना जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं परामर्श समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने बैठक लेते हुए कहा कि नैनीताल उत्तराखण्ड का प्रमुख पर्यटन शहर है, जहाँ निकासी व सीवरेज की प्रमुख समस्या है। वर्तमान में नैनीताल शहर के समस्त क्षेत्र सीवरेज से नहीं जुड़े है, इस डीपीआर के माध्यम से शहर के सीवरेज व सेप्टिक टैंक की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा जिससे सीवरेज का शुद्धिकरण एसटीपी टैंक का माध्यम से हो सकेगा। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को सभी बेहतर व बुनियादी सुविधायें मिल सके, यह अर्बन अवसंरचना डेवलपमेंट का उद्देश्य है। कार्यदायी संस्था तिरूपति के प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा बताया गया कि प्रथम चरण में माल रोड पंत पार्क से तल्लीताल तक सीवरेज पाईप जर्मन तकनीक के माध्यम से डाली जायेगी तथा कैपिटल सिनेमा के पास अतिरिक्त सीवर का स्टोरेज कर सीवरेज को तल्लीताल पाईप से लिंक किया जायेगा। उन्होंने बताया द्वितीय चरण में तल्लीताल से हनुमानगढी तक 800 एमएम पाईप लाइन बिछाई जायेगी जिसकी लम्बाई कुल 1900 मीटर है तथा सीवर के अतिरिक्त स्टोरेज हनुमानगढी के पास बनाया जायेगा जिसे रूसीबाई पास सीवरजे को लाईन द्वारा डाइवर्ट किया जायेगा तथा रूसी बाईपास पर सीवरेज का ट्रीटमेंट प्लान्ट बनाया जायेगा। अनुश्रवण समिति के द्वारा बताया गया कि सीवरेज लाईन का कार्य रात्रि 8 बजे से प्रातः 6 बजे तक किया जायेगा जिससे आम आवागमन को कोई परेशानी ना हो। अनुश्रवण समिति द्वारा कार्यदायी संस्था को सडक कटिंग हेतु अनुग्रहित किया गया। एडीबी वित्त पोषित नैनीताल नगरीय सीवरेज परियोजना की कुल लागत 63 करोड है जिसे मई 2025 तक पूर्ण कर लिया जायेगा तथा कार्यदायी संस्था द्वारा सीवरेज लाईन का रखरखाव पांच वर्ष तक किया जायेगा। अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष श्री गर्ब्याल ने बताया कि कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान दिया जाए तथा आम जनमानस को आवागमन हेतु कोई परेशानी ना हो इसका ध्यान रखा जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, अशोक जोशी, सचिव प्राधिकरण पंकज उपाध्याय, उपजिलाधिकारी राहुल साह, अधिशासी अभियंता जल संस्थान विपिन चन्द्र, एई अनिल परिहार के साथ ही कार्यदायी संस्था के अधिकारी उपस्थित थे।
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 21, 2026 89

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए

नैनीताल: होली और रमजान पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा …
भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 20, 2026 125

भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती

नैनीताल: अजय भट्ट, सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर 546.75 लाख रुपये की लागत …
हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 19, 2026 114

हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त

नैनीताल: मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते …
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 17, 2026 89

जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नैनीताल: नैनीताल स्थित नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से …
महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 55

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक

नैनीताल: 🕉️ महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक नैनीताल। हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व …
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 296

सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी एक बार फिर पारंपरिक होली की मधुर धुनों और रंगों की फुहारों से सराबोर होने जा रही है। …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 65

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 45

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 75

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 141

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में …
Scroll to load more stories