भवाली: नगर पालिका निःशुल्क रूप से महिला समूहों को उपलब्ध करायेगा महिला बाज़ार
November 10, 2022
•
322 views
सामान्य
उत्तराखंड: भवाली। नगर में पालिका मैदान में महिला बाजार लगाने के लिए बुधवार को पॉलिका सभागार में महिला समूहों के साथ बैठक की गई। पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आए वक्ता पवन कुमार, गोपाल प्रसाद, चंदन ने समूह बनाने का उद्देश्य व मिलजुलकर काम करने के लिए समूह बनाकर काम करने के बारे में बताया गया। समूह बनाकर एक बडी रकम इकट्ठा कर काम करने के उपाय बताए । पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा कि हर बुधवार को महिला बाजार लगाया जाएगा। पहाड़ी क्षेत्रों की महिलाओं व समूहों को अपने उत्पाद बेचने के लिए महिला बाजार में सुविधा मिलेगी। नगर पालिका निःशुल्क रूप से महिला समूहों को बाजार उपलब्ध कराएगी। पहाड़ी क्षेत्र के रामगढ़, भीमताल, ओखलकांडा, बेतालघाट, गरमपानी के सभी ब्लॉक के समूह बाजार लगा सकते हैं। सोमवार को सफाई अभियान के दौरान पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि सीडीओ संदीप तिवारी, जिलाधिकारी धीराज सिंह गल से वार्ता हो गई है। सीडीओ से महिला बाजार को लेकर प्रस्ताव रखा गया था। सीडीओ ने सहमति दे दी है। हर बुधवार को बाजार बंद रहता है। उस दिन पॉलिका मैदान में महिला समूहों द्वारा अपना उत्पाद बाजार लगाकर यहा बेचा जाएगा। नगर पॉलिका निःशुल्क रूप से पॉलिका मैदान महिला बाजार के लिए देगी। पहाड़ी क्षेत्र के किसी भी ब्लॉक की महिला समूह बाजार में दुकान लगा सकती है। आगामी बुधवार से बाजार लगाने के प्रयास किये जा रहे हैं। इस दौरान पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, अधिशासी अधिकारी संजय कमार एसबीआई मैनेजर मनीष मिश्रा प्रियंका जोशी इत्यादि उपस्थित रहे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!