हल्द्वानी में एक मकान में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला व पुरुष गिरफ़्तार
December 10, 2023
•
915 views
पर्यटन
उत्तराखंड: हल्द्वानी। पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने शहर की भट्ट कालोनी में एक मकान में छापा मार देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया। साथ ही महिला सहित एक पुरुष को भी दबोचा है। बताया जा रहा है कि एक महिला मौके से फरार होने में सफल रही। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की हैं।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम को लंबे समय से भट्ट कालोनी स्थित एक मकान में देह व्यापार का धंधा चलने की सूचना मिल रही थी। सूचना मिलने पर सेल की प्रभारी एसआई दीपा जोशी की अगुवाई में टीम ने मकान में बीती रात छापा मारा और महिला और पुरुष को आपत्तिजनक स्थिति में दबोच लिया। बताया जा रहा है कि एक महिला ने मकान को 15 हजार रूपए महीने के हिसाब से किराए पर दिया था। उक्त महिला ने किराए के मकान को ही वैश्यालय बना दिया। पंचायत घर में रहने वाली एक और महिला भट्ट कालोनी में रहने वाली महिला को लड़कियां मुहैया कराती थी। टीम ने नैनीताल जिले के एक क्षेत्र में रहने वाली महिला को आवास विकास कालोनी काठगोदाम के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। पुलिस ने महिला की काउंसिलिंग कराकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
वहीं किरायेदार और युवक के खिलाफ देह व्यापार के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं किराएदार का सत्यापन नहीं कराने पर महिला मालकिन का चालान काटा गया है। टीम में एएचटीयू प्रभारी एसआई दीपा जोशी, कां. मोहन किरौला, महेन्द्र भोज शामिल रहे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!