हल्द्वानी में लक्सरी गाड़ी से आकर करते थे चोरी: पति-पत्नी गिरफ़्तार

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
April 17, 2024 720 views
हल्द्वानी  में लक्सरी गाड़ी से आकर करते थे चोरी: पति-पत्नी गिरफ़्तार जनहित
उत्तराखंड: नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में नैनीताल पुलिस ने दिल्ली के पतिपत्नी की जोड़ी धर दबोची है। पति-पत्नी की यह जोड़ी होंडा सिटी कार से आकर हल्द्वानी में चोरी करते थे। भीड-भाड़ का फायदा उठाकर कपड़े बदलकर दूसरी चोरी की फिराक में रहते थे। पुलिस के मुताबिक वादिनी इन्द्रा निवासी- चॉदनी चौक बल्यूटिया, आनन्दपुर द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी कि कालूसिद्व मन्दिर के सामने वाली रोड में कपड़े के ठेले के पास अज्ञात द्वारा उसके पर्स जिसमें 01 जोडी सोने के झुमके, 01 चॉदी की पायल व 7000 रुपए नगदी चोरी कर लिए है, शिकायत के आधार पर धारा- 379 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक श्याम सिंह बोरा के सुपुर्द की गई मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा घटना में संलिप्त की शीध्र गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश पर प्रकाश चंद्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उमेश मलिक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा आस-पास पूछताछ, सीसीटीवी खॅगालने एवं अन्य कार्यवाही के उपरान्त आज 16 अप्रैल को पुलिस टीम द्वारा महिला के पर्स से सामान चोरी करने में संलिप्त पति-पत्नी को टॉडा जंगल के पास पुनः घटना कारित करने आते हुए गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से चोरी किये गये आभूषण एवं नगदी बरामद की गयी। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मॉ-बेटा एवं पत्नी अपनी होन्डा सिटी कार से आकर वाहन को बरेली रोड पर खड़ी कर सास-बहु कालू सिद्व मन्दिर के पास बाजार में भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर चोरी करने के बाद ई-रिक्शा से अपने वाहन में जाकर कपड़े बदलकर फिर चोरी करने की फिराक में रहते थे। उक्त अभियुक्त गणों के विरुद्ध मुरादाबाद में चोरी के कई अभियोग दर्ज है। जिनके बारे में जानकारी की जा रही है। पुलिस ने वसीम उम्र- 30 वर्ष पुत्र बजीर अहमद निवासी- मुफटीटोला इमली वाली मस्जिद मुरादाबाद हाल- काला महल जामा मस्जिद दिल्ली व आसिया उम्र- 25 वर्ष पत्नी वसीम निवासी मुफटीटोला इमली वाली मस्जिद मुरादाबाद हाल- काला महल जामा मस्जिद दिल्ली को गिरफ्तार किया। इनके पास से 01 जोड़ी कान के सोने के टॉप्स, 01 सोने की पायल, 5000 रूपया नगद बरामद किए गए। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश जोशी चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव उपनिरीक्षक श्याम सिंह बोरा, हेड कांस्टेबल इसरार एसओजी कांस्टेबल सन्तोष सिंह चौकी मंगल पड़ाव कांस्टेबल चन्दन सिंह एसओजी, कांस्टेबल भूपाल सिंह महिला कांस्टेबल राधा रानी शामिल थे।
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 21, 2026 89

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए

नैनीताल: होली और रमजान पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा …
भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 20, 2026 125

भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती

नैनीताल: अजय भट्ट, सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर 546.75 लाख रुपये की लागत …
हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 19, 2026 114

हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त

नैनीताल: मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते …
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 17, 2026 89

जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नैनीताल: नैनीताल स्थित नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से …
महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 55

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक

नैनीताल: 🕉️ महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक नैनीताल। हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व …
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 296

सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी एक बार फिर पारंपरिक होली की मधुर धुनों और रंगों की फुहारों से सराबोर होने जा रही है। …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 65

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 45

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 75

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 141

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में …
Scroll to load more stories