मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत की तैयारियां पूर्ण, मंडल बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय
June 05, 2025
•
560 views
सामान्य
उत्तराखंड: Pahadies in India |
नैनीताल, 5 जून 2025।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के 6 जून को नैनीताल आगमन को लेकर भाजपा मंडल की बैठक आज नैनीताल क्लब में आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री के स्वागत समारोह और स्व. एन.के. आर्या मेमोरियल क्रिकेट कप 2025 के समापन व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर चर्चा कर रूपरेखा तय की गई।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री नितिन कार्की ने की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री श्री धामी क्रिकेट कप के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित करेंगे।
बैठक में स्वागत स्थल, मंच सज्जा, स्वयंसेवकों की ड्यूटी, यातायात व्यवस्था और मीडिया समन्वय जैसे अहम बिंदुओं पर ज़िम्मेदारियां सौंपी गईं।
प्रमुख उपस्थित गण:
मनोज जोशी, आशीष बजाज, विक्रम राठौर, मोहित लाल साह, निखिल बिष्ट, विकास जोशी, काजल आर्या, प्रदीप आर्या, आयुष भण्डारी, भारत मेहरा, मयंक पंत, कमल जोशी, बिमला अधिकारी, जीवंती भट्ट, कविता गंगोला, आशु उपाध्याय, भगवत रावत, रितुल कुमार, पार्थ साह, पंकज भट्ट, राहुल नेगी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता।
सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि मुख्यमंत्री के स्वागत को यादगार बनाया जाएगा।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!