कैंची धाम में पानी की क़िल्लत, होम स्टे और होटल नहीं दे रहे हैं कमरे
May 28, 2024
•
322 views
सामान्य
उत्तराखंड: पिछले दो दिनों से कैंची धाम क्षेत्र में पानी की क़िल्लत बढ गई है जिस कारण कई होम स्टे और होटल श्रदालुओं को कमरे नहीं दे रहे हैं।
पानी के जल श्रोत सूखने की वजह से पानी की कमी बनी हुई है ।पर्यटक सीज़न चरम पर है ।जिस कारण घाम में आने वाले लोगों की संख्या भी बड़ रही है।
पानी की समस्या मुख्य कारण जलश्रोंतो का सूखना है पिछले तीन दिनों से कई गेस्ट हाउस बंद हो गए हैं ।कैंची धाम आने वाले लोगों की संख्या में भी इज़ाफ़ा हुआ है पिछले कुछ दिनों में लगभग २५ हजार भक्तों ने बाबा नीब करोली बाबा के दर्शन किए हैं ।
कैंची धाम में होम स्टे चलाने वाले व्यवसायी ने बताया कि पिछले दिनों से पानी की क़िल्लत बनी हुई है ।जिस कारण कमरे के लिए आने वाले पर्यटकों को निराश लोटना पड़ रहा है
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!