नैनीताल: क्रिकेट मैच देखते समय युवक रेलिंग से नीचे गिरा
March 11, 2023
•
421 views
जनहित
उत्तराखंड: नैनीताल में क्रिकेट मैच देख रहा दर्शक मस्जिद के पास ऊंची रेलिंग से नीचे गिर गया। दर्शक के गिरने से गंभीर चोटें आई हैं, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।नैनीताल के फ्लैट्स मैदान में क्रिकेट का मैच चल रहा था। इस मैच को देखने के लिए किच्छा से आए अमित मस्जिद के सामने बनी रेलिंग में बैठ गए। अचानक अमित रेलिंग से नीचे फ्लैट्स मैदान में जा गिरे जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। फ्लैट्स मैदान में हुए इस हादसे के बाद खिलाड़ी, समाजसेवी और पुलिस ने अमित को उठाकर पुलिस की गाड़ी से बीडी अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय अस्पताल में चिकित्सकों की टीम घायल अमित का इलाज करने में जुट गई। जानकारी के अनुसार कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि अमित किच्छा से आया है जो फ्लैट्स मैदान की रेलिंग से नीचे गिर गया था और उसका ईलाज बीड़ी पान्डे अस्पताल में चल रहा है
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!