उत्तराखंड में 15 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, विवेक कुमार राय बने नैनीताल के नए एडीएम
March 18, 2025
•
379 views
पर्यटन
उत्तराखंड: उत्तराखंड में 15 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, विवेक कुमार राय बने नैनीताल के नए एडीएम
देहरादून। उत्तराखंड शासन द्वारा हाल ही में किए गए आईपीएस और आईएएस अधिकारियों के तबादलों के बाद मंगलवार को 15 पीसीएस अधिकारियों के भी स्थानांतरण कर दिए गए हैं।
प्रमुख नियुक्तियां और स्थानांतरण:
• विवेक कुमार राय को नैनीताल का नया अपर जिलाधिकारी (ADM) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे काशीपुर नगर निगम के नगर आयुक्त थे और हल्द्वानी में एसडीएम के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।
• शिवचरण द्विवेदी को नैनीताल के ADM पद से हटाकर रुद्रपुर स्थित ग्राम विकास संस्थान का निदेशक बनाया गया है।
• निर्मला को उधम सिंह नगर का उप जिलाधिकारी (SDM) नियुक्त किया गया है।
• रविंद्र बिष्ट को मंडी परिषद, रुद्रपुर का उपनिदेशक बनाया गया है।
• गोपाल सिंह चौहान को प्रधान प्रबंधक, शुगर मिल बाजपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
• अनुराग आर्य को चंपावत का नया उप जिलाधिकारी बनाया गया है।
• शालिनी नेगी को उत्तरकाशी की उप जिलाधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।
• रोहन सिंह को चमोली का उप जिलाधिकारी बनाया गया है।
• कुसुम चौहान को हरिद्वार का नया सिस्टम स्टेट नियुक्त किया गया है।
• संतोष कुमार पांडे को राज्य संपत्ति विभाग में पदस्थापित किया गया है।
• अपूर्व सिंह को देहरादून का उप जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
• आकाश जोशी को पौड़ी का उप जिलाधिकारी बनाया गया है।
• हिमांशु कफ़लतिया को राजस्व आयोग में जिम्मेदारी दी गई है।
• आशीष चंद्र घिल्डियाल को शहरी विकास विभाग में संयुक्त निदेशक का कार्यभार सौंपा गया है।
• गौरव चटवाल को मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का संयुक्त सचिव बनाया गया है।
उत्तराखंड शासन द्वारा किए गए इन तबादलों को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!