नैनीताल घूमने आए पूवॅ राजनयिक की हृदय गति रुकने से मौत
June 21, 2021
•
859 views
जनहित
उत्तराखंड: हरियाणा के गुरूग्राम से नैनीताल घूमने आए एक पर्यटक की हृदय गति रूक जाने से मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक ए-41/30 डीएलएफ एफ-1 गुरुग्राम हरियाणा निवासी केपी लाल अपनी पत्नी और एक दोस्त के साथ घूमने के लिए नैनीताल आए थे। वह 16 जून को नैनीताल पहुंच गए थे । तल्लीताल स्थित पुलिस गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। आज सुबह वापस निकल रहे थे। वह कार में बैठे ही थे कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ पड़ी। सीने में तेज दर्द की शिकायत बताने के बाद वह बेसुध हो गए। साथ में मौजूद परिजन उन्हें तुरंत बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!